Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

आदि स्कुल में..

आदि का स्कुल (प्ले ग्रुप) शरू हो गया... पहले कुछ दिन तो मन नहीं लगा पर अब आदि मजे से है.. सुबह थोड़ा नाटक जरुर करता है पर बाद में स्कुल एन्जॉय करता है.. अभी करीब २.३०-३ घंटे स्कुल में रहता है..

पहले तो प्लानिंग थी की पापा ऑफिस जाते हुए आदि को स्कुल छोडेंगें और मम्मु आदि को स्कुल से वापस घर लाएगी... पर आदि को कंपनी देने के लिए प्लानिंग बदल दी गई.. अब मम्मु ही आदि को छोडती है और मम्मु ही आदि को स्कुल से घर लाती है...

स्कुल चलें हम... मम्मु के साथ टुक टुक में...
कुश अंकल स्कुल का नाम पूछ रहे थे.. अंकल नोट करलें नाम, पता, फोन नंबर सभी कुछ है .
मेरा स्कुल..
स्कुल तो बस नाम के लिए है. इसमें स्कुल जैसा कुछ भी नहीं.... ये फोटो देखे पता चल जाएगा..


मिट्टी में खेलने की हसरत.. जी भर के..


और फुल मस्ती इस स्लाइडर पर..



और पार्क जैसे झूले भी स्कुल में..

और ये मेरे नए दोस्त...


अब ये न कहना की इतनी मस्त जगह है तो फिर जाने से रोता क्यूँ हूं?

कल शाम आदि से मिलने काजल अंकल आये थे... आदि ने खुब मस्ती की.. स्टंट किये.. और एन्जॉय किया..
23 comments:

Comments

वाह! वाह!
मन प्रसन्न हो गया.


जीवनभर तो पढना ही है आदि .. अभी थोडे दिन मस्‍ती कर लो !!


पढाई और मस्त साथ-साथ..क्यों आदि.


खूब खेलो, खूब पढ़ो...काजल अंकल के साथ क्या मस्ती की??


वाह! क्या स्कूल है आदि !
हमें तो तुम्हारी उम्र में पेड़ के नीचे बैठाकर पढ़ाते थे मास्टर जी !


कित्ता बढ़िया स्कूल है जी ! इसे तो देख के ही मंझा आ गया :)


@ रंजन मोहनोत , भला आपको एडिटर क्यों चाहिये बच्चे का ब्लॉग है बच्चे से वर्तनी की गलतियां हुईं तो क्या :)


आदि हमारे यहां इसे किंडर गार्डेन कह्ते है, बहुत अच्छा लगा आदि का स्कुल


full fun and frolic in school.
enjoyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyyy


Ali bhai,

Is blog ki chuninda posts ko ek pustak kaa rup dene ki yojana he. socha ki pustak main galtiyan rahana achcha Nahi lagega...


वाह आदि, दोस्ती ढंग से गाठियेगा।


गुड़... वेरी गुड़..
मुझे तो मजा आता है आदि के बारे में जानकार.
मैं तो उसकी एक-एक हरकत का दीवाना होता जा रहा हूं भाई.
सच कहूं तो असली ब्लाग तो मुझे आपका ही लगता है.


वाह..क्या स्कूल है आदि का...काश हमारा भी स्कूल वैसा ही होता ;)
ऐसे ही मस्त रहो:)


खूब मजे है आदी के..

(Facebook)


एक बेहद उम्दा पोस्ट के लिए आपको बहुत बहुत बधाइयाँ और शुभकामनाएं !
आपकी चर्चा ब्लाग4वार्ता पर है यहां भी आएं


इसे देखकर तो कानपुर का अपना कंगारू-किड्स स्कूल याद आ गया.


waaaaoooo
वह भई आदि, तुम्हें तो जैसा photos में देखा था उससे भी कहीं बढ़िया पाया...कल तक तो मुझे पता ही नहीं था कि इडली से कैसे मून और अम्ब्रेला बनाए जा सकते हैं :-))
.... थाईलैंड को फूलों और मुस्कुराहटों का देश बनाए रखने में शायद तुम्हारी सी ही प्रवृत्तियों का योगदान रहता आया है. ढेर सारा आशीर्वाद.


http://shahroz-ka-rachna-sansaar.blogspot.com/2010/06/blog-post.html


मेरी बेटी इस वर्ष नर्सरी में गई है आदि कि ये फोटो देख कर उसे और मुझे भी उसके प्लेग्रुप कि याद आ गई जब हमारे बच्चे दो घंटे स्कुल में बिताते थे और सारी मम्मिया बाहर बैठ कर गप्पे मारा करते थे दोनों के मौज थे |


बहुत-बहुत बधाई!
आपकी चर्चा तो यहाँ भी है-
http://mayankkhatima.blogspot.com/2010/07/2010.html


आदि ....अभी मेरी छुट्टिया चल रही है पर तुम्हारी स्कूल कि मस्ती देखकर लग रहा है बस आ जाऊ वह पर......


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels