Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

हेप्पी बर्डे टू यू..टू यू...

मेरे जन्मदिन का समाचार तो आपको मिल गया... और मुझे भी आपका ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद मिला है... थंक्यू...  और थैंक्यू के साथ ही में आज आपको ले चलता हूँ मेरी बर्डे पार्टी में.. हम चल रहे है.. बैकोक के Indus  रेस्टोरेंट में.... ये बैंकोक में भारतीय खाने की मशहूर जगह है... 

Ready for Party
दो मिनिट रुकिए..आदि आ रहा है... ये योहानस अंकल आदि के लिए न्यु न्यु कार ले आये.... खेल के आता हूँ... तब तक आप प्रोजेक्टर पर आदि के वीडियो देखिये...

पार्टी बाद में.. पहले कार..
अब आगे चलते है.. ये देखो.. प्रेक्शिस दीदी और मेगरिता आंटी क्या कर रहे है...  अरे!! यहाँ तो गेम चल रहा है... वो देखो सुन्दर सुन्दर हाथी की आँख, पूंछ और सूंड गायब है... बच्चे कुछ नहीं कर रहे बस आँख पर पट्टी बाँध कर उन्हें जगह पर लगा रहे है....


ऐ देखो.. ऐसे... बर्डे बॉय होने का फायदा उठाते हुए मैंने तो आँख पर पट्टी बंधवाने से मना कर दिया.... अरे ये कोई पीछे से चीटिंग चीटिंग कौन कह रहा है.... आप इग्नोर कीजिये.. हम आगे चलते है....

मैंने किया तो कोई बात नहीं... ये दीदी आँख बंद करके ही सारे सही सही लगा देगी....


एक गेम खत्म हुआ.. अब देखते है.. ये गुडिया क्या कर रही है...  गुडिया अपनी मम्मी के साथ.. अपना गिफ्ट कं रही है... बहुत आसान है... टोकरी से थोड़ी दूर खड़े होकर कांटे से गिफ्ट निकालना था....


अरे... एरन  भैया आप काँटा लेकर कहाँ जा रहे हो... चलो कोई बात नहीं... हम तो डिनर कर के आते है....


वाह वाह क्या खाना था... मजा आ गया... अब केक काटे.. 


अरे पहले केंडल तो बुझाए.. पता है अब आदि आपा आपा कैंडल बुझा सकता है....


अब मम्मु बाबा के साथ केक काटते है...   आप जब मिलोगे तो केक खिला दूंगा... अभी मम्मु बाबा को केक खिला के आता हूँ...


ये लो बाबा.....

और मम्मु भी..

पार्टी खत्म.. शरारत शुरू...

सब को बाय बाय!!... मारग्रेट आंटी. को भी बाय बाय!!

बर्थे पर बहुत से गिफ्ट मिले... पर एक खास सरप्राइज गिफ्ट मम्मु बाबा ने घर पर छुपा रखा था... आदि को मिली.. न्यु न्यु साइकल....


आपको भी बाय बाय....  अगली पोस्ट में लेकर आता हूँ.. मेरे बर्थडे गिफ्ट......

(पोस्ट का शीर्षक और बोल्ड किये गए शब्द/वाक्य आदि के हैं)
17 comments:

Comments

वाह ! गाडूले से साइकल तक
अगले बर्थ डे पर बाइक लेने के लिए मचल जाना |


वाह बर्डे ब्‍वाई.. एक बार फिर से हैप्‍पी बर्डे !!


बहुत बढ़िया रही बर्थ डॆ पार्टी..खाने का फोटू कहाँ है??


साईकिल मजेदार मिल गई!!!


तुम जियो हजारों साल और साल के दिन हों पचास हज़ार


सायकिल पे बैठ कर केक ले आओ यार हमारे लिए..

ये टू यू..टू यू... मस्त है


अंतराष्ट्रीय जन्मदिन सेलेब्रेशन . आदि द ग्रेट स्टाइल . केक देख तो मूह मे पानी सा आ गया


अच्छा तो हमारा पल्टू इंटरनेशनल जन्मदिन मना रहा है।


बहुत-बहुत शुभकामनाएँ एवं हार्दिक बधाई!


बहुत बढिया, बहुत बधाई और शुभकामनाएं.

रामराम.


आदि भाई बहुत खुब यार, मजा आ गया


आदि! ढेर सारा प्यार
मालूम कैसा लगा दादी को?
जैसे वो भी हो तुम्हारे एकदम पास.
केक तो खिला दो चुपके से प्लीज़,जरा सा.
ह्म्म्म थेंक्स
किसी से कहना नही दादी ने केक खाया.

(Buzz)


वाह ये हुई न बात. नए नए मित्र बन रहे हैं. आनंद करो व प्रसन्न रहो.


जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयाँ.


आदि‍ बेटा, जन्‍मदि‍न मुबारक।


आकर्षक होने के कारण
इस पोस्ट को चर्चा मंच पर

"आज ख़ुशी का दिन फिर आया"

के रूप में सजाया गया है!


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels