Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

मस्ती भरे दस दिन...

कन्याकुमारी घूम कर वापस दिल्ली आये बहुत दिन हो गए. .  लेकिन अभी तक उसकी खबर आप तक नहीं पहुंची... किसी पर निर्भर होना... अब  4-5 पोस्ट में पुरे दस दिन का हाल बयान करते हें...

दिल्ली से १७ जनवरी को निकले.... काफी कोहरा था... लग रहा था की फ्लाईट लेट होगी.. पर नहीं.. हम लक्की थे..  जब पहली बार बोर्डिग कार्ड मिला था तो बिना नाम का.. लेकिन इस बार बोर्डिंग कार्ड भी मेरे नाम का मिला... मेरी मस्ती एयपोर्ट पर शुरू हो गई.. मैं भागना चाह रहा था पर.. पापा मुझे जाने नहीं दे रहे थे.. आखिर सिक्योरिटी चेक पर पापा की पकड़ ढीली हुई और मैं लाइन से बाहर..  ऐसे ही मस्ती करते हुए हमारी बोर्डिंग भी हो गई.. पर मुझे प्लेन तक ले जाने वाली बस ज्यादा पसंद आई.. प्लेन में जाने के बजाय बस में घूमना चाह रहा था पर..




एक बार प्लेन में सवार हुआ तो मस्ती वहा भी शुरू हो गई...






पर फलाईट बहुत देर की थी.. ४.३० घंटे की.. तो बोर हो गया और आधे रास्ते डिमांड कर की बाहर जाने की... पर इस बार भी किसी ने नहीं सूना..  क्या फर्क पडता थोड़ा बादलों में घूम आता तो? बताओ...


11 comments:

Comments

१० दिन की मस्ती चार पोस्टो मे ..... बहुत नाइंसाफ़ी है .


वाह ! बढ़िया मौज लेकर आये हो |


ha ha ha ha oye hero sach me plane se badlon ke bich me se gujarna behad romanchak hota hai...

love ya


बहुत अच्छे, बादलों मे घूमने के लिये तुझे मेरे पास आना पडेगा, मैं तेरे को जादू सिखाऊंगा.:)


रामराम


उड़न तश्तरी में बैठ कर बादल घूम लेना बबुआ..:)

मस्ती कटी..अब जल्दी जल्दी सुनाओ!!


आदि बेटा!
तुम्हारे मनोहारी चित्र देखकर तो हमें भी अपना बचपन याद आ गया!


अरे तुम ने बताया ही नही, जब मिले, वेसे हो बहुत मस्त बहुत बहुत प्यार आदि अब पापा से बोलो मै तुम्हारी सारी फ़ोटो मेल कर दुं क्या?


अली सैयद

आदि तुम्हारे पापा बहुत गड़बड़ कर रहे हैं भाई , दस दिन की घुमक्कड़ी पर केवल ४-५ पोस्ट ? बहुत नाइंसाफी है..

buzz


धीरू भाई, अली भाई..

पोस्ट में कंजूसी नहीं की जायेगी.. सारी बाते/फोटो पोस्ट करुगा चाहे कितनी भी पोस्ट हो जाए.. आभार..


अले वाह आदि...मम्मी-पापा के छात हवा में उल रहे हो...बहुत अच्छे....!!


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels