Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

आदि कि डुगडुगी..

कुछ दिनों में मैं १८ माह का हो जाऊंगा... कल कि ही बात लगती है.. वक्त कैसे निकल जाता है, पता ही नहीं चलता.. देखें पापा ने कितने दिनों से एक भी पोस्ट नहीं लिखी.. आपको ये भी नहीं बताया कि मैं जोधपुर से दिल्ली आ गया हूँ.. और ये भी नहीं बताया कि मैने दिपावली कैसे मनाई.. और ये भी नहीं बताया कि मैने जोधपुर में "काऊ" देखी.. और ये भी नहीं बताया कि मेरे कितने सारे दांत आ गये.. और ये भी नहीं बताया कि मुझे जोधपुर में चाचा ने एक मोटर साईकल दी थी.. और ये भी नहीं बताता कि ऋषभ भैया का मुंडन हो गया.. और भैया बिल्कुल झकास लग रहे है.. अरे बाप से कितनी बाते नहीं बताई.. चलो आज मैं बता ही देता हूँ..
  • दिपावली को मैनें खुब अनार जलाये.. आकाश में जाकर रंगबिरंगी रोशनी करने वाले राकेट मुझे बेहद पसंद आये... और मैं "ब्भम" बोलना सीख गया.. गिर जाऊ तो भी "ब्भम" और पटाखा जले तो भी "ब्भम".. लेकिन इस मजे में मैंने दीपक पर अंगुली लगा दी तो सीधे हाथ की एक अंगुली में फफोला हो गया.. दो दिन दवा पी और मलहम लगाया तो ठीक हुआ.. 
  • जोधपुर में मैंने काऊ भी देखी.. पहले तो मैं उसे भी "भौ-भौ" ही समझा पर फिर मम्मी ने मुझे समझाया की ये "काऊ" है.. फिर क्या है "काऊ" या "गाय" देखना मेरा प्रिय शौक बन गया.. और जब भी घर में मन नहीं लगता तो पापा या चाचा की गोदी में सवार होकर चला जाता गाय देखने..
  • ऋषभ भैया का झडोला  16 तारिख़ को हुआ था.. झडोला के समय तो में सो रहा था पर बाद में हमने खूब मस्ती की..



आगे आगे मैं चला पीछे ऋषभ भैया...
  • पता है पापा जकार्ता में है.. पापा ने मेरे लिए एक डुगडुगी खरीदी है.. पापा ने मुझे विडियो काल कर डुगडुगी दिखाई.. और मैं उसे पकड़ने के लिए बैचेन हो गया.. बार बार कंप्यूटर की स्क्रीन पर हाथ मार डुगडुगी पकड़ने की कोशिश करता रहा पर ..:) आपके पास कोई तरिका हो तो बताओ.. 



18 comments:

Comments

अब देख आदि आजकल पापा तेरे बारे में कुछ नहीं बता रहे है ये तुने बढ़िया किया जो सभी बाते आज बता दी | अब जल्दी और बड़ा हो जा और अपनी बाते हमें खुद बता | पापा पर कब तक निर्भर रहेगा ?


ओये हीरो आज तो बहुत दिनों बाद नज़र आये.....ओये बहुत मिस किया हमने अपने छोटे से हीरो को......अब तो भागने दोड़ने भी लगे हो बहुत अच्छा लगा तुमसे मिल कर...

love ya


वक़्त बदल रहा है बेटा.. जब हम छोटे थे तब काऊ गौ माता होती थी.. अब तो काऊ हो गयी है.. :)

हाँ लेकिन डुगडुगी तब भी डुग डुगी ही होती थी और अब भी है.. जैसे गाडोला अभी भी गाडोला..चलाते हो या नहीं ?


बेटा जल्दी जल्दी मिला करो . बहुत दिनों से दिखे नहीं इसलिए बेचेनी सी थी अब ठीक है .


अरे वाह आदि की डुगडुगी आने वाली है...पापा कब आयेंगे??


खूब बड़े हो रहे हो जल्दी जल्दी...हम सुबह फिर आकर यहाँ देखेंगे..अभी बहुत रात हो गई है.


अरे यार बड़े होने में बहुत टाइम लगा रहे हो. हमतो सोच रहे थे की तुम नर्सरी में दाखिला ले लिए होगे. अच्छा अब तुम्हारा भी मुंडन होगा न? बड़े बड़े बाल हो गए हैं.


वाह आदि बहुत दिन बाद देखा है तुम्हें आब तो बडे हो गये हो। शरारती भी बहुत बहुत आशीर्वाद्


belated happy diwali

खुबसुरत डुगडुगी...


अरे प्यारे अपने पापा को कहो कि एक डुगडुगी हमारे लिये भी लायें। ब्लॉगिंग में बहुत बजानी होती है।


अरे प्यारे अपने पापा को कहो कि एक डुगडुगी हमारे लिये भी लायें। ब्लॉगिंग में बहुत बजानी होती है।


अरे यार आदि तू कहां छुप जाता है इत्ते इत्ते दिन? पापा को फ़ोन लगाओ तो मिलता नही. पोस्ट में सूचना तो जकार्ता से भी दी जा सकती है. चल अब एक डुगडुगी हमारे लिये भी मंगवा लेना.:)

रामराम.


आदि बेटा।
तुम्हें तो रोज ढूँढते हैं ब्लॉग पर।
आज दिखाई दिये हो तो बधाई तो ले ही लो।


अरे आदी बाबा तो बहुत दिनों बाद दिखे हैं.. और लगता है कि खूब मस्ती हुई है..

अच्छा आदी बाबा, आपने कभी म्याऊं देखी है? या बस भौं में ही खुश हो? अपने पापा को बोलना चेन्नई लाने के लिये, यहां पीडी कक्का के घर पर एक म्याऊं रोज आती है.. :)


बहुत सुंदर बेटा तुम्हारी काऊ मेडम कही हमारी गाऊ माता तो नही? अबे सुन मेरे पास एक तरीका है तेरी डुगडुगी मंगवाने का.... पापा को बोल पोस्ट से जल्द भेज दे.
प्यार


आदि, डुगडूगी तो तू बजा लेगा पर उस पर nachaega kisko ? वो कविता नहीं सुनी ,'बजी डुगडूगी नाचा बन्दर .....'


डुगडुगी बजा बजाकर नाचो आदि ।

बचपन का मज़ा लो ।

शुभकामनाएं ।


oh oh! choti si ungli mein dard hua hoga na... koi baat nahi... tumhari mammi sab thik karna jaanti hai... dugdugi to bahut sundar lag rahi hai- Pallavi maasi


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels