Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

कन्या भोज है तो कन्या बन जाओ..

अष्टमी को कन्या भोज था.. तो मैं भी पहूँच गया भेष बदल कर हलवा पुड़ी खाने...  हलवा पुड़ी के साथ सुन्दर टीका भी लगाया और मोली भी बंधवाई..


और फिर घर आकर "यम यम.." भी


और मम्मी की नकल कर अब बेलन चलाना भी सीख लिया आदिती ने...


ये देखो.. छोटा सा विडियो... कैसे चला रहा हूँ मैं बेलन..




आप सभी को विजयदशमी की शुभकामनाऐं!!
15 comments:

Comments

अरे भेष बदलने की कोई जरुरत ही नहीं थी कन्या भोज में शामिल होने वाले लड़को को लंगुरा कहते है | यानी लंगुरा के रूप में तुम्हारा कन्या भोज में शामिल का होने रास्ता खुला था | अगले साल याद रखना |


अबे आदि बहुत सुंदर लग रहे हो इस भेष मै, ओर आज तो फ़ोटो भी बहुत सुंदर सुंदर आई है बेटा.
बहुत सा प्यार


विजयदशमी की शुभकामनाएँ!


बहुत अच्छे लग रहे हो।
असत्य पर सत्य की जीत के पावन पर्व
विजया-दशमी की आपको शुभकामनाएँ!


बहुत खूब बेटी अरे अरे बेटा ............. यह बेलन उलन मत चलाओ यार .वैसे मज़े के लिए सीखना कभी कभी काम आ ही जाता है


हाँ भई कन्या के साथ बटुक भी ज़रूरी है.छक के खाई न हलवा पूरी?
और बेलन वाला विडियो ---------
सही जा रहे हो:)


आदि कुमारी छा गई.:)

दशहरे की रामराम.


waah ! bahut sundar lag rah[rahi ho] Aadi 'kumari!'

----- विजयदशमी की शुभकामनाऐं


बहू रानी बहुत ख़ुश रहेगी!


तुम्हारे लिए विजयदशमी की शुभकामनाएँ हैं यहाँ -

http://greetings.webdunia.com/viewCard.php?cardid=28092009220421110S


ओये ओये ये नन्ही परी कौन है जी हा हा हा हा हा हा जो भी है बहुत प्यारी है.....
love ya


अदिति तो छा गई भई .... :)


हमारे यहाँ कन्या भोज में एक लांगरा (लंगूर) भी बुलाते हैं, जो लड़का होता है...वो ही बन जाते बाबू..काहे लड़की बने हो. :)

हो इत्ते प्यारे कि क्या कहें.


अरे, आदी बिटिया तो खूब काम कर रही है.. तुम इतने सुंदर हो, तुम्हे तो बिटिया ही होना चाहिये था.. सब ऊपर वाले की गलती है.. :)


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels