Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

देखते है आदि कहाँ जाता है?

कल शाम को जब घूमकर वापस आये तो मम्मी पापा ने मेरा टेस्ट लिया.. जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला मैं बाहर निकला तो मम्मी पापा कुछ कदम पिछे हो गये.. बोले "देखते है आदि कहाँ जाता है?" और मैं भी निकल लिया अपनी धुन में... घर की तरफ.. घर तो जानता ही हूँ न मैं.. पर रास्ते में एक दीदी मिल गई.. तो उनसे बात करने लग गया.. कुछ पल बात की तो आवाज आई "आदि घर चलो.." तो मैं फिर चला.. पापा मम्मी सोच रहे थे.. कि ये एक जैसे बहुत सारे फ्लेट्स देख चकरा जायेगा... पर मैं सीधा घर के सामने रुका.. सिढ़ी चढ़ा और दरवाजा पिट कर अवाज लगाने लगा.."मम्मा, मम्मा......" अब इस हरकत पर कोई प्यार न करें..  एसा हो सकता है भला..

ये देखिये कैसे पहुँचा मैं अपने घर..

जानता हूँ न मैं अपना घर...

16 comments:

Comments

हमारे दोस्त को मम्मी-पापा पूरा लल्लू ही समझे थे का ? :)


इतने ज्ञानी बाबा का टेस्ट?? न जी!


वाह, वाह तुम तो जीनियस हो!


बेटा तू जहां भी जायेगा सही जगह ही जायेगा आखिर तेरी ट्रेनिंग रामप्यारी मैम के यहां हो रही है ना.

रामराम.


....ye hui na baon wali bat. Ab mammy-papa bhi sochenge ki Adi kitna samaghdar ho gaya hai.


कभी अलग थलग (भगवान न करे) होने पर यही कहना कि मम्मी पापा गुम हो गये हैं। तुम तो हो नहीं सकते! :)


शाबाश आदि बेटा।
पास हो गये हो।
बधाई।


aare aadi baba pehle se hi bahut hodhiyar hai:),test ki jarurat hi nahi:)


बहुत तेज हो गए हो तुम .. पर इसी विश्‍वास पर कभी बाहर मत भाग जाना !!


अपने आदि को किसी टेस्ट की जरूरत है क्या ??

वो तो है ही समझदार ..


आदि अब समझदार हो गया है !


ओये आपको हम हीरो ऐसे ही थोड़े न कहते हैं..........हो तो हमारे हीरो ही न हा हा हा हा ...well done..

love ya


पूत के पाँव तो लॉबी में ही नज़र आ जाते है... कभी मम्मी पापा का ही टेस्ट ले लेना..


I loved reading this post.....


कभी पापा-मम्मी रास्ता भूल जायें तो उन्हें तुम्हे ही रास्ता दिखाना होगा.. सो अभी से कोई कन्फ्यूजन मन में मत रखना..


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels