कल शाम को जब घूमकर वापस आये तो मम्मी पापा ने मेरा टेस्ट लिया.. जैसे ही लिफ्ट का दरवाजा खुला मैं बाहर निकला तो मम्मी पापा कुछ कदम पिछे हो गये.. बोले "देखते है आदि कहाँ जाता है?" और मैं भी निकल लिया अपनी धुन में... घर की तरफ.. घर तो जानता ही हूँ न मैं.. पर रास्ते में एक दीदी मिल गई.. तो उनसे बात करने लग गया.. कुछ पल बात की तो आवाज आई "आदि घर चलो.." तो मैं फिर चला.. पापा मम्मी सोच रहे थे.. कि ये एक जैसे बहुत सारे फ्लेट्स देख चकरा जायेगा... पर मैं सीधा घर के सामने रुका.. सिढ़ी चढ़ा और दरवाजा पिट कर अवाज लगाने लगा.."मम्मा, मम्मा......" अब इस हरकत पर कोई प्यार न करें.. एसा हो सकता है भला..
ये देखिये कैसे पहुँचा मैं अपने घर..
जानता हूँ न मैं अपना घर...

August 9, 2009 at 4:03 AM
हमारे दोस्त को मम्मी-पापा पूरा लल्लू ही समझे थे का ? :)
August 9, 2009 at 4:24 AM
इतने ज्ञानी बाबा का टेस्ट?? न जी!
August 9, 2009 at 4:49 AM
वाह, वाह तुम तो जीनियस हो!
August 9, 2009 at 4:55 AM
बेटा तू जहां भी जायेगा सही जगह ही जायेगा आखिर तेरी ट्रेनिंग रामप्यारी मैम के यहां हो रही है ना.
रामराम.
August 9, 2009 at 5:13 AM
....ye hui na baon wali bat. Ab mammy-papa bhi sochenge ki Adi kitna samaghdar ho gaya hai.
August 9, 2009 at 5:27 AM
कभी अलग थलग (भगवान न करे) होने पर यही कहना कि मम्मी पापा गुम हो गये हैं। तुम तो हो नहीं सकते! :)
August 9, 2009 at 7:09 AM
शाबाश आदि बेटा।
पास हो गये हो।
बधाई।
August 9, 2009 at 7:20 AM
aare aadi baba pehle se hi bahut hodhiyar hai:),test ki jarurat hi nahi:)
August 9, 2009 at 7:22 AM
beta abhi to dunia ghumni hae akele bina khoye
August 9, 2009 at 8:13 AM
बहुत तेज हो गए हो तुम .. पर इसी विश्वास पर कभी बाहर मत भाग जाना !!
August 9, 2009 at 8:48 AM
अपने आदि को किसी टेस्ट की जरूरत है क्या ??
वो तो है ही समझदार ..
August 9, 2009 at 6:01 PM
आदि अब समझदार हो गया है !
August 9, 2009 at 8:35 PM
ओये आपको हम हीरो ऐसे ही थोड़े न कहते हैं..........हो तो हमारे हीरो ही न हा हा हा हा ...well done..
love ya
August 9, 2009 at 11:16 PM
पूत के पाँव तो लॉबी में ही नज़र आ जाते है... कभी मम्मी पापा का ही टेस्ट ले लेना..
August 11, 2009 at 5:06 AM
I loved reading this post.....
August 17, 2009 at 3:02 AM
कभी पापा-मम्मी रास्ता भूल जायें तो उन्हें तुम्हे ही रास्ता दिखाना होगा.. सो अभी से कोई कन्फ्यूजन मन में मत रखना..
Post a Comment