Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

कितनी सुन्दर बच्ची है, एक फोटो ले लें

Labels:
कुछ दिन पहले (16 Aug को) जब दादा आये थे तो उनके साथ छतरपुर मंदिर घूमने गये.. मंदिर पहूच कर दादा और मम्मी तो अंदर दर्शन करने चले गये पर मुझे वहाँ की फर्श पर बनी काली और सफेद चौकड़ी ज्यादा आकर्षित कर रही थी तो मैं पापा के साथ वहीं रुक गया...

अभी कुछ देर ही हुई थी कि पापा के पास एक request आई.. "कितनी सुन्दर बच्ची है, एक फोटो ले लें.." पापा ने हाँ कह दी.. और ये देखिये हमारी फोटो... लेकिन फोटो लेने के बाद पापा ने पोल खोल दी.. बोले ये लड़का है.. आप को क्या लग रहा है.


फोटो के बाद मैं खेलने में मस्त हो गया.. वहाँ एक स्लोप था और मैं उस पर चढ़ने उतरने के मजे ले रहा था..






और फिर दादा के साथ एक और मंदीर भी गये.. 

और थोड़ी देर में वहाँ बारिश होने लगी तो मम्मी के साथ एक सुरक्षित जगह पर शरण लेनी पड़ी..
और हाँ वहाँ हलवा पुड़ी का प्रसाद भी मिला... मैंने वो भी बहुत मजे से खाया..



खुशी का  लम्हा
सुमित चाचा* सी एस की परिक्षा में न केवल पास हुए बल्कि पूरे भारत में ’8' वीं रेंक भी लाये.. सुमित चाचा सी ए और एल एल बी की डिग्री तो पहले ही ले चुके हैं..  
चाचा को बहुत बधाई!!
22 comments:

Comments

आये हाय!! कितनी प्यारी बच्ची है..कौन है यार आदि ये?? हा हा!! मम्मी को कहो, दूसरी लड़की लाएं और हमारे आदि को तो पैण्ट शर्ट बस पहनायें..बहन भी आ जायेगी इस बहाने. :)


सुमित चाचा सी ए और एल एल बी की डिग्री तो पहले ही ले चुके हैं.. चाचा को बहुत बधाई!!
सुमित चाचा तो हमारी लाईन के निकले...हमारी भी बधाई पहुँचा दो..आखिर उनके सीनियर कहलाये. :)


अरे इस फोटो से तो लगता है आदि की बहन आ गयी |


अरे वाह कित्‍ती सुंदर बच्‍ची है । टॉफी खाओगी बेटी


bahut sunder pyari bachhi hai aadi baby:)


वाह छोटू डबल रोल में... किसी लड़के ने लाईन तो नहीं मारी.. :)

सुमित चाचा को बोलो पार्टी का इन्तजाम करे..


अरे यार कहाँ लड़की बनने के चक्कर में लगे हो बीबी फोटो देखेगी तो मज़ाक बनेगी . अपने चाचा को मेरी तरफ से भी बधाई देना . आखिर आदि के चाचा है


हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा ओये हीरो सच मे प्यारी बच्ची है एक दम परी जैसी.............
love ya


सुमित चाचा को बधाई. आदित्या तो बहुत सुंदर लग रही है.:) आदि कहां छुप गया?

रामराम.


बहुत सुन्दर हैं आप और आपकी सहेली...:))
नीरज


अरे वाह तुम तो बड़े भैया से बड़ी दीदी बन गए ।


kaash ladki hote to apne mann ka byaah fix kar diya hota tumhare saath....luking gud and sweet.


ladki ke roop mein to bahut hi khoobsurat lag rahe ho...

tumhare chcha ko meri taraf se badhai de dena...


चाचा को बहुत बधाई!!
छा गये लाले या कहें छा गई ....... बहुत खूब सुंदर बच्‍ची है


अबे आदि यार मै तो सच मै ही नही पहचान पाया तुझे यार, बहुत सुंदर लगी बेटा फ़ोटो


अरे, तुमको लड़की का कपड़ा पहना कर पापा-मम्मी तुम्हें बुद्धु बना रहे हैं या दुसरों को? :)

सुमित चाचा को बहुत बहुत बधाई..


अरे.....
ये आदि है या अदिति।
बहुत प्यारे लग रहे हो बेटा!


Hey Aadi: how r u? Hope all well as no post in past 3-4 days.......


कहाँ हो मित्र ?

ठीक तो हो ?

पापा पर प्रेशर डालकर पोस्ट लिखवाओ भई !


hey aadi, where r u? not heard from you for some day.


etne din se koee post nahi??hw is dear aadi?


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels