Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

तेत्रो और मामा

Labels:
जानते है तेत्रो क्या है.. तेत्रो है "मेरी मेट्रो".. जब भी मेट्रो की और देखता हूँ.. मेरी अंगुली उपर हो जाती और आवाज निकलली है.."तेत्रो".. एक दिन शाम को घुमने जाते हुऐ लिफ्ट का इंतजार करते हुऐ आवाज निकली "तेत्रो".. ये तो पापा मम्मी के लिये समझना आसान था... दोनों खुश हो गये.. और लिफ्ट से चलकर गाड़ी में बैठ गये.. मैं भी आगे की सीट पर मम्मी की गोदी में सवार हो गया.. थोड़ी देर में मेरी अंगुली ऊपर हो गई और आवाज निकली..."मामा".. पापा मम्मी दोनों चक्कर में कि अब ये मामा कहाँ से आया.. आदि एसे ही मामा मामा क्यों कर रहा है.. आपको समझ आया कि मैं मामा मामा क्यों कर रहा था.. मम्मी को तो एक मिनिट में पता चल गया था..


चला पता?

कोई बात नहीं मैं पहेली नहीं बना रहा..

पर ट्राई तो करो..

अच्छा मेम की तरह में भी हिन्ट दे देता हूँ..

मैं आकाश में देख रहा..

हाँ अब तो पता चल गया न?

बिल्कुल सही.. मैं आकाश में देख चंदा मामा को देख कर मामा मामा कर रहा था..

हा हा.. कैसा लगा मेरा मामा..


14 comments:

Comments

मामा और तेत्रो बहुत बढ़िया ..मतलब की बोलने की कला आने लगी है :)


तेत्रो तो अल्टीमेट है.. वैसे मामा तो हर बच्चे है के है चंदा मामा..


तेत्रो मस्त रहा है...वो तो बेटा जगत मामा है जिसे देख कर हर बच्चा मचल उठता है और वो पुए खिलाता है. आदि को खिलाए क्या?


हा हा हा हा हा ओये हीरो तरक्की पर हो हाँ........

love ya


छा गया प्यारे..जीवता रह.

रामराम.


तेत्रो...ये नाम खूब जमा...लगता है जैसे विदेशी नाम को...इटली या ऐसे ही किसी देश में बोली जाने वाली भाषा में.....वाह...तेत्रो...
नीरज


aare waah tetro,bahiya naam hai:),chanda mama aadi ko bhaye,dudh malai ki katoi laaye:)


वो तो सबके मामा हैं ....... मस्त मामा


आदि बेटा।
पापा से कहना,
आपकी चित्रों वाली या वीडियो वाली
पोस्ट हमें ज्यादा प्यारी लगती हैं।


अरे वाह आदि । लगता है कि अब पापा को तुम्‍हारा पॉडकास्‍ट बनाना होगा ।
ये आताशवाणी है अब आप आदि शे शमाचार शुनिए । तेत्रो का पुल टूट गया । मामा पर ग्रहण लगा । कैसा आयडिया है ।


सही है आदि... मम्मी और पापा के पहेली बुझाने के दिन आ गये.


हम भी नहीं घूमे अभी तक तेत्रो में ओर तुमने मजे ले लिए...मामा तो खैर सबका जिगर है


तेरा मामा तो गजब का है यार.. वो तो मेरा और तुम्हारे पापा-मम्मी का भी मामा निकला..


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels