Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

टेलिफोन का पुनः आविष्कार

Labels:
वैसे तो टेलिफोन का आविष्कार बहुत पहले ही ’बेल’ अंकल ने कर दिया था.. पर एक दिन मैने और पापा ने इसे फिर से ट्राई किया.. सोचा क्या ये वाकई काम करता है.. हुआ यूँ कि एक दिन शाम को पापा पाईप से पानी भर रहे थे... और जो चीज पापा मम्मी के पास हो तो वो तो मुझे चाहिये ही.. तो मैं पाइप का एक सिरा पकड़ रवाना हो गया.. और पापा दुसरे तो पकड़ मेरे पीछे पीछे.. और इसे खेलते खेलते हमने टेलिफोन भी ट्राई कर डाला..


आप भी देखिये हमारा टेलिफोन वाला खेल

हेलो, हेलो, पापा, पापा क्या आपको मेरी आवाज आ रही है... 

आई न.. 

हाँ मैं भी आपको सुन पा रहा हूँ...

हाँ इस कान में भी आवाज आ रही है..

आप बोलो.. मैं सुन पा रहा हूँ..

एसे हमारा खेल चलता रहा.. मैं पाईप लेकर आगे आगे और पापा मेरे पीछे पीछे..
कैसा लगा हमारा ये खेल..



आज जोधपुर से मेरे दादा आये है.. मेरे साथ खेलने.. मेरे लिये कान्हा कि ड्रेस भी लाये है... कान्हा कि ड्रेस क्यों.. अरे भाई आज जनमाष्टमी है.. और मैं भी तो कान्हा बनुंगा..

आप सभी तो जनमाष्टमी की शुभकामनाऐं
20 comments:

Comments

पहले पता होता फ़ोन इतना सस्ता भी हो सकता है तो कुछ मीटर पाइप ही खरीद कर रख लेते हीरो, पहले क्यों नहीं बताया????ओये हीरो , कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामना और ढेरो बधाई . कान्हा बन कर जल्दी से आना और हमको अपनी तस्वीर दिखाना .

love ya


अच्‍छा है .. तेरे बहाने पापा भी बचपन की यादें ताजा कर रहे हैं !!


बहुत मज़ा आया तुम्हारा टेलीफोनिक किस्सा पढ़कर. वाह!


बहुत मज़ा आया तुम्हारा टेलीफोनिक किस्सा पढ़कर. वाह!


वाह क्या खोजा है वट एन आइडिया सर जी :) गुड गुड ..जय श्री कृष्ण


tu bhi "bha" ki tarah engineer banne wala hai....lage raho...
ca ki fauz toh khadi ho hi gayi....
par ab saare mere under main engineers banenge......
aao aao...
bharti chalu hai.....


अरे वाह ये खेल तो हमने भी बचपन में खूब खेला
है ।


एक काम करो आदि भैया । तुम्‍हारे शहर से हमारे शहर के बीच पाईप बिछा लो । हम उसी से बात किया करेंगे । है ना :D हमारी एक्‍स्‍क्‍लूसिव टेलीफोन लाइन होगी वो ।


आदि‍ बेटा, खेल-खेल में ज्ञान की बातें सीखते जाना।


वाह...क्या बात है। हमें भी बचपन याद आ गया।
खूब खुश रहो...ऐसे ही मजे़ मज़े मे बढ़ते रहो

जय श्रीकृष्ण


बच्चू ऐसे ही खेल खेल में बहुत कुछ सीखा जाता है खूब मौज करो ! और अब तो दादा दादी आये हुए है उनके साथ खेलो ! सबसे ज्यादा खेलने का मजा दादा दादी के साथ ही आता है |


कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। लगे रह प्यारे.

रामराम.


आदि बेटा बढ़िया आविष्कार किया है।
नेट भी चल जायेगा ना इससे तो....
श्री कृष्ण जन्माष्टमी और स्वतन्त्रता-दिवस
की हार्दिक शुभकामनाएँ।


अरे वाह !! भाई अपनी इस टेक्नोलॉजी का ज्ञान कुछ हमारे ऑफिस के इंजीनियर्स को भी दो.


रोज़ मेरा बचपन याद करने के लिए शुक्रिया .


कान्हा, खूब धमाल करो और दादा के साथ मस्ती करो.
ये वाला टेलीफोन भी बढ़िया काम करता है:)


ऐसे ही गुदगुदाते रहिए बचपन को.. जन्‍माष्‍टमी की बधाई स्‍वीकारें।


जियो! भारत के लिये नोबल पुरस्कार की आशायें बनती हैं!


अरे आदि बाबा.. एक लाईन अपने पापा को बोल कर मेरे लिये भी बिछा दो ना..


मजेदार!!

इसी फोन पर अब तुमसे बात होगी जब आवेंगे!!


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels