Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

फिक्र सेहत की..

खाने में एक और चीज जो मुझे पसन्द है वो है अंकुरित मुँग और चना.. मम्मी मेरे लिये अंकुरित करती है और एक प्याले में दे देती है..


इनके साथ समस्या ये है कि ये मुश्किल से पकड़ में आते है.. (आपके पास कोई तरिका हो तो बताना)

और जब पकड़ नहीं आते तो फिर मुट्ठी में भरना पड़ता है.. बचकर कहाँ जायेगें...

और एक बार पकड़ में आ गये तो फिर..

मुरमुरों की तरह ही ये भी २ इन १ है.. खाना भी और खेलना भी... कहते है कि ये सेहत के लिये अच्छे होते है.. बॉडी बनानी है.. जल्द बताऊगाँ..

पसंद है ये अदा?




शरारत ऑफ द डे
एसा नहीं कि आजकल शरारत नहीं होती और पापा बहुत दिनों से बाहर गये है न.. उन तक या तो सुचना नहीं पहुँच रही या उन्हे समय कम मिल रहा है... जल्द आयेगा  शरारत ऑफ द डे..

विशेष सुचना
मेरे प्यारे अर्पित चाचा का "कलर" टीवी पर कल प्रसारित होने वाले शो "छोटे मियां" के अगले दौर में पहूंच गये हैं  . :) दूसरी कड़ी का प्रसारण "कलर टीवी" पर आज (रविवार ५ जुलाई) रात आठ बजे होगा..  जरुर देखना.. 


  अर्पित चाचा से संबंधीत पोस्ट  यहाँ , यहाँ, यहाँ  यहाँ  है... और उनका ब्लोग यहाँ हैं..
12 comments:

Comments

तुम्हारे चाचा को टीवी पर आज शायद न देख सकें , ईवनिंग शिफ़्ट में ड्यूटी जो है .

रही बात चने की तो उसकी इतनी मजाल कहाँ जो तुमसे बचकर निकल सके . ज्यादा चूँ चपड़ करे तो कटोरा ही उठाकर सीधा मुँह से लगा लो .
तुम्हारी जगह तुम्हारे पापा आजकल शरारत करते हुए किस किसकी पोल खोल रहे हैं . तुम्हें शायद पता नहीं . इसलिए तुम अपनी शरारतों को ऐक्युमुलेट होने दो !


अच्‍छी जानकारी दी भई .. तुम्‍हारे अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए शुभकामनाएं .. कल से ही मैं भी अंकुरित चने खाना शुरू करती हूं।


अंकुरित खाना सीख लो. बडे होकर बर्गर पिज्जा की जगह यही खाना और अर्पित चाचा को तो हमेने पिछले बार भी देखा था और आज भी देखेंगे.

रामराम.


अरे वाह बहुत खुब बेटा, हम ने भी बहुत खाया,छोडना मत सारा खाना
रम राम जी की बेटा


खाए जाओ, खाए जाओ,
अंकुरित चने के गुण गए जाओ....

:-)


ये तो बहुत बढ़िया है-फर्स्ट क्लास बॉडी बनेगी आदि की. अंकुर चाचा का विडियो पापा से बोल कर हमें भी दिखलवाओ.


barsat me mammi ne ankurit food dena suru kar diya hai


खा लो betaa........... badhe हो कर तो आप भी pijja, macdonald khaaoge


मुट्ठी भर कर खाना ही सबसे बढ़िया तरीका है ! अंकुरित भोजन खाए जाओ खाए जाओ |


Salmaan Khan Ban Jayenge Janab. Khoob Khyen...


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels