Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

महाबली होगा पर मुझसे बड़ा तो नहीं..

Labels:
एक महाबली मिला था.. कह रहा था मैं बहुत ताकतवर हूँ.. पर जब मुझसे सामना हुआ तो बेचारे का क्या हाल हुआ खुद देख लो..


हो गया न इसका बुरा हाल.. और किसी को अपने बारे में खुशफहमी हो तो सामने आये.. ये है मेरी बॉडी..


(नजर बचा कर आदि कल एक सेल चबा गया.. जब तक पता चला उसकी हालत खस्ता थी.. आप देख रहे है.. शुक्र है वक्त पर पता चल गया और उसकी और आदि की हालत और खराब होने से बच गई.. )..

आदि को बॉडी दिखाना सिखाया है.. पूरा तो नहीं सिखा पर जब कहते है "आदि बॉडी दिखा.. तो एक हाथ फोटो में दिखाये जैसे कर खडा़ हो जाता है...:)

पसंद आया!!




सुचना
पापा एक सप्ताह के लिये बाहर जा रहे हैं...  आपके बताने के लिये काफी कहानियाँ उन्हे देकर भेज रहा हूँ..  उनको वक्त और इंटरनेट मिला तो जरुर नई बातें बताऐगें.. 
23 comments:

Comments

जरा सँभल के भाई यह बड़ा नाजुक समय होता है,

बच्चे को थोड़े समय भी नज़रों से ओझल न होने दें !


अरे आदित्य ! यह भी कोई चबाने की चीज हुई ? जरा खयाल से लड़ो महाबलियों से, खुद को बचाते हुए ।


पहलवान जी को नमस्ते!!


अपना आदी है सबसे बड़ा महाबली जिसके सामने किसी की नहीं चली


शाबाश आदि भैया ।
अब किसी महाबली से निपटना हो तो मुझे भी बताना, हम मिलके चबायेंगे उसे ।
ठीक है ।


शाबास, अभी तो बहुत कारनामे करने बाकी हैं।


पहलवान से ज़्यादा ’दादा’ लग रहे हो।


इसिलिये महाबली खली आजकल दिख नही रहा है।


ओ तो देशी घी रो कमाल है..


अरे महाबली हो खली.... कौन टिकेगा आपके आगे :)


अरे बाबा .. थोडा संभल के .. सब मान गए कि कोई तुम्‍हारे सामने नहीं टिक सकता !!


नमस्ते जी! पहले दिखाई होती बाड़ी तो पहले ही कर देते! :)


आदि!
महाबलि तो बहुत होंगे, पर तुम सा नही देखा।
आशीर्वाद।


महाबली जी आपकी पहलवानी की चर्चा आज समयचक्र चिठ्ठी में .


आदि भाई अभी उम्र नही महाबली बनने की ।


जरा सँभल के लड़ो महाबलियों से, खुद को बचाते हुए ।
शाबाश


भाई अपना ख्याल रखा करो


आदि से इन चीजों से बच कर रहा करो..इन्हें मत उठाया करो..ये खिलौना थोड़े ही है!

और हाँ ....हाँ..महाबली बन रहे हो फोटो में दिख रहा है..:)


छा गये गुरु. अभी जाकर रामप्यारी मैम को बताता हूं तुम्हारी करतूत? वर्ना एक चाकलेट हमें भी खिलवाओ.:)

रामराम.


अरे आदि ऐसे बाहुबलियों को मत निपटाया कर |


क्या बॉडी बनाई है. वाह महाबली वाह!


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels