शरारत ऑफ द डे तीन में से तीन... फोन हाथ में आते ही मैं दो काम करता हूँ पहला तो कान पर लगा कर बात करने की स्टाईल मारना और दुसरा नंबर डायल करना.. और मेरे मिस कॉल का सबसे ज्यादा शिकार होती है "शशि आंटी".. खैर कल शाम जब पापा ऑफिस से आये तो मैं फोन से खेलने लगा.. सबसे पहले उनका ऑफिस का फोन उठाया और डायल किया घर का नंबर.. पापा फोन उठाने लगे तो पता चला कि ये तो आदि कि शरारत है.. उन्होने मेरे हाथ से फोन ले लिया... कोई बात नहीं मैने तुरंत ही दुसरा मोबाइल लिया और फिर से घर का ही नंबर डायल कर दिया.. पापा फिर हैरान... उन्होने वो फोन भी ले लिया.. पर मैं इतने से कहां मानने वाला था.. मैने घर का फोन (fixed line) लिया और इस बार मम्मी का नम्बर डायल कर दिया... उधर से मम्मी की आवाज सुन पापा हैरान हो गये.. ये आदि आज सारे नंबर सही कैसे लगा रहा है? आप बता सकते हैं? वैसे ये सभी नंबर लास्ट डायल नहीं थे.. और न ही स्पिड डायल.. |
|---|
दौड़ आदि दौड़
भागने में बड़ा मजा आता है.. और ये मजा और भी बढ़ जाता है यदि कोई पीछे भाग रहा हो... कुछ कदम भाग कर मुड़ कर देखना.. और कोई पिछे हो तो दुगनी ताकत से दौडना.. गिरना, सम्भला और फिर उठ कर दौड़ना.. देखे ३० सेकण्ड के इस विडियो में..
June 25, 2009 at 1:35 AM
भागमभाग तो अच्छी है पर आपने फ़ोन नम्बर कैसे डायल कर लिए आदि जी ?:)
June 25, 2009 at 3:34 AM
अब कूद कर भी दिखाओं , दौड़ में तो नम्बर वन आ गये!
June 25, 2009 at 4:02 AM
यार आदि, ना तो स्पीड डायल से और ना लास्ट डायल से? तो भाई इब ये बता कि ये नम्बर क्या फ़िर ताऊ लगा गया?
यार बताना जरुर..दिमाग मे खट खट शुरु हो गई है.
रामराम.
June 25, 2009 at 4:55 AM
अरे आदि हमारे दिमाग में भी ताऊ की तरह खट खट शुरु हो गई है. अब जल्दी बता इतने सही तरीके से नंबर कैसे लगा दिए |
June 25, 2009 at 5:06 AM
वाह वाह... जियो आदि जियो
June 25, 2009 at 5:58 AM
आदि बेटा, तुम हो शियार..
अर्र नहीं-नहीं.. तुम तो बड़े होशियार हो गये हो.. :D
June 25, 2009 at 7:05 AM
वाह आदि तुम ने तो कमाल कर दिया भाग भाग कर, आदि को जादू आता है... इस लिये सारे ना० लग जाते है......
बहुत प्यार आदि
June 25, 2009 at 7:44 AM
देखो आदित्य कैसा भागा..मजा आ गया. खूब दौड़ो.
कुछ जादू तो नहीं सीख गया आदि फोन लगाने के लिए?
June 25, 2009 at 8:56 AM
ये आदि तो सुपर मैन बनता जा रहा है..
June 25, 2009 at 10:08 AM
jaadu chala rahe ho bhaijaan. laajawab, hum sikhne ko betab hain.
June 25, 2009 at 5:01 PM
वाह मेरे रेसर !
June 25, 2009 at 5:09 PM
मुझे आपका ब्लॉग बहुत अच्छा लगा! आपका बेटा आदि बहुत ही प्यारा है!
मेरे ब्लोगों पर आपका स्वागत है!
June 25, 2009 at 6:55 PM
वाह आदि तुम और लविज़ा की शायद शरारतें करने मे रेस लग रही है पर बेटा अभी से फोन ये गलत बात है न तुम्हें पता है मोबाइल से बच्चों को कितना नुक्सान होता है वैसे भागते बहुत तेज हो मिलखा सिंह बनने का इरादा है क्या ? खुश रहो आशीर्वाद्
June 25, 2009 at 6:55 PM
वाह आदि तुम और लविज़ा की शायद शरारतें करने मे रेस लग रही है पर बेटा अभी से फोन ये गलत बात है न तुम्हें पता है मोबाइल से बच्चों को कितना नुक्सान होता है वैसे भागते बहुत तेज हो मिलखा सिंह बनने का इरादा है क्या ? खुश रहो आशीर्वाद्
June 25, 2009 at 11:29 PM
doudte hue sabse aage nikal jana aadi.....
June 25, 2009 at 11:31 PM
ओये हीरो भागमभाग .......ये आदि भागा पकडो पकडो पकडो....हा हा हा हा
love ya
June 27, 2009 at 12:38 AM
arey betu, Aap tou magician ho gogaye!you know I was looking at some of your pics yesterday that I took from my cell when I first met you. Adi has changed so much! and the best part is you the first child in my life whom I am able to see grow stage by stage to help me understand how does a baby of 1month, 1 year and further look like.
Hmmm..adi you r teaching reetu aunti a lot...
Aur abb correct phone number laganey ki bhi trick bata do???
Post a Comment