जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ समीर अंकल ने एक प्यारा सा पत्र मुझे भेजा है, पत्र इतना अच्छा है कि आप के साथ शेयर से खुद को नहीं रोक पाया..
बेटा आदि,
तुम्हारा पहला जन्म दिवस है
तुम्हारे जीवन का अद्भुत दिन. मम्मी पापा और सभी परिवार के लिए अविस्मरणीय दिवस. मुझे इससे ज्यादा खुशी तुम्हारे परिवार के बीच आने से और शायद ही कभी मिलती किन्तु जीवन की कुछ मजबूरियाँ ऐसी होती है कि हम चाह कर भी वो नहीं कर पाते जो करना चाहते हैं. जब भारत में तुम अपना जन्म दिन मना रहे होगे मैं अटलांटिक महासागर के उपर हवाईजहाज में बैठा अपनों से दूर अपने ही घर कनाडा जा रहा हूँगा. आजकल लंदन के पास २ घंटे की दूरी पर यॉर्क शहर में हूँ. बहुत ऐतिहासिक शहर है. कल ही दो दिन लन्दन रहकर कैम्ब्रीज होते हुए वापस यॉर्क आया हूँ. पता है कैम्ब्रीज की यूनिवर्सिटी कितनी पुराने और विश्व विख्यात है. कल वहाँ अमिताभ बच्चन और बहुत से बॉलीवुड स्टार भी शूटिंग कर रहे थे.
जब तुम बड़े हो जाओगे, तब घूमना इन सब जगहों पर. शायद इससे भी बड़ी यूनिवर्सिटी तुम्हारे इन्तजार में हो.
और एक बात बताऊँ, यहाँ पर तो गाड़ी कनाडा से भी तेज चलाते हैं. कल मैने लन्दन से यॉर्क तक ३ घंटे १३० किमी प्रति घंटॆ की रफ्तार से गाड़ी चलाई. खूब मजा आया और तुम्हारी साधना आंटी डरी भगवान का नाम लेती रहीं. :) है न मजे की बात ताई को डराने में. हा हा!!
खूब तरक्की करना. मम्मी, पापा, उड़न तश्तरी अंकल-सबका नाम रोशन करना-यही मेरी शुभकामना है इसे विशिष्ट दिवस पर.
देखो तो समीर अंकल की तस्वीर लंदन में शाहरुख के साथ (Madame Tussade Museum की)..साथ में लगा दी है.
और जरा ताई को तो देखो-कैसे मजे से अन्नु भईया और प्रगति भाभी के साथ आईसक्रीम खा रही हैं-मुझको नहीं दी-तो डराऊँगा नहीं क्या?? :) :)
मेरा केक कैसे मिलेगा अब मुझे?? :(
बहुत बधाई तुमको, उतनी ही बधाई पापा को, और दोनों का मिला कर जितना हुई उतनी सारी मम्मी को. मम्मी तो खास होती है-है न!!
समीर अंकल/ साधना आंटी
अन्नु भईया/प्रगति भाभी
आशु भईया
आपके लिये जन्मदिन की पार्टी का न्यौता
यहां है...
May 1, 2009 at 8:09 PM
हिन्दी ब्लॉग परिवार के शहज़ादे
तुम जियो हजारो साल
May 1, 2009 at 8:21 PM
समीर अंकल का पत्र नायाब है, संभाल कर रखना भविष्य के लिये, एक बार पुन: जन्मदिन मुबारक हो.
रामराम.
May 1, 2009 at 8:45 PM
हैप्पी बर्थडे आदि
May 1, 2009 at 9:05 PM
समीर अंकल ने बडी जवाबदेही दे दी .. बहुत बडे यूनिवर्सिटी में पढना है तुम्हे .. दो चार साल इंज्वाई कर लो .. फिर बहुत मेहनत करनी पडेगी .. जन्मदिन मुबारक हो आदि ।
May 1, 2009 at 9:13 PM
जन्मदिन की अमित शुभकामनाएं.तुम्हारे जीवन में हमेशा धूप खिली रहे.खुशियाँ सदा पास ही महकती रहे. और समीर अंकल के पत्र की भावनाएं मैं भी दोहराता हूँ.
May 1, 2009 at 9:43 PM
तुम जियो हजारों साल, साल के दिन हों पचास हज़ार.. पप्पियाँ.......
May 1, 2009 at 10:31 PM
जन्मदिन मुबारक हो
May 1, 2009 at 10:47 PM
बधाई हो नन्हे को.
May 1, 2009 at 10:47 PM
प्रिय युवराज
ढेरो स्नेह ढेरो प्याल्ल्ल ......खूब सारी मस्ती ....आज अपने कमरे की खिड़की थोडी सी खुली रखना .....ढेरो दुआए ....ढेरो आशीर्वाद ये हवाए तुम्हे देस -परदेस से लेकर तुम्हारे नन्हे माथे को चूमकर दे जायेगी....
GOD BLESS YOU MY SON.....
May 1, 2009 at 11:10 PM
Wish you a very Happy birthday. May god bless you with wellness, knowledge and prosperity. Your Neeru Chacha, Neha Chachi and Prachi Didi.
May 1, 2009 at 11:18 PM
शुभाशीष आदित्य! जन्मदिन मुबारक हो!
May 1, 2009 at 11:21 PM
जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई .आदि .समीर अंकल ने तो बहुतसैर करवा दी आपको इस पत्र के जरिये ..:)
May 2, 2009 at 12:52 AM
आदि बेटे को ढेर सारा प्यार और आर्शीवाद..
यह तो सारे हिंदी ब्लौग जगत का दुलारा बन गया है.. :)
इसके पापा मम्मी को ढेर सारी शुभकामनाएं..
May 2, 2009 at 1:22 AM
समीर अंकल की चिट्ठी बहुत प्यारी है.
जन्मदिन की ढेरों बधाई...तुम्हें आशीष. हमेशा खुश रहो.
May 2, 2009 at 7:30 AM
जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाऍं :)
May 2, 2009 at 8:02 AM
many many happy returns of the day birthday boy.lots luv.har din aapka khushi se bhara ho.
May 2, 2009 at 8:25 AM
Happy B'Day Aditya. Aapko har pal wo sab kuchh mile jo aap chahein, isi shubhkamna ke sath phir se janm din ki dher sari badhayiyaan.
Post a Comment