Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

आज आदि की शादी है...

२ मई २००९, मेरा पहला जन्मदिन.. रात से जो माहौल बना था वो सुबह भी वैसा ही था..  दादी ने मेरे जागते ही कलेवे (breakfast) के गीत गाने शु्रु कर दिये...

मैं भी नहा कर तैयार हो गया इस विशेष दिन के लिये... मम्मी मे कुमकुम लगाया, मौली बांधी.
.

१०-११ बजते बजते बाकी मेहमान भी आ गये.. बिनु मामी दादी, प्राची दीदी और भिलवाडा से कार्तिक, नंदनी भुआ और उनके मम्मी पापा.. पता है नंदनी भुआ मुझसे बस थोड़ी बड़ी है.. वो ढाई साल की है.. पूरे  रास्ते ये ही कहती रही कि "आदि की शादि है...."  सही तो कह रही थी...

फिर लंच के बाद शुरु हो गया संगीत और नृत्य का कार्यक्रम.. खुब राजस्थानी और फिल्मी गानों पर डांस हुआ.. लगभग दो घंटे तक ये कार्यक्रम चलता रहा.. आपके लिये खास झलकियां बस दो मिनिट में समेटी है..



तो जन्म दिन का आगाज शानदार हुआ.. शाम में मैं तो शशि आंटी के घर सोने चला गया... शाम को पार्टी से पहले ही उठा.. फ्रेश.. सेलिब्रेशन के लिये...तो कल मिलते है २ मई को शाम की पार्टी की रिपोर्टींग के साथ....
12 comments:

Comments

अरे यार पल्टू तू भी मजाक करना सीख गया? हम तो हैडिंग देख कर चौंक गये कि आदि ने बिना ताऊ को दुल्हन दिखाये कैसे शादी की हामी भर दी?

यार मेरे को तो तू ढोलक बजाता बडा प्यारा लग रहा है.

रामराम.


बहुत खूब.. बहुत मजा आ रहा है.. शाम वाली पार्टी की रिपोर्टिंग का इंतजार है..


thank god
i thought another child marriage uff ranjan not fair


आदि की शादी????????????? हमने तो सुना था जन्मदिन था हा हा हा हा हा हा हा हा हा हा ओये हीरो जो भी था लग तो तुम दुल्हे ही रहे थे सारी फोटो गजब की थी एक दम "प्रिन्स चार्मिंग" हा हा हा हा

love ya


क्या ठाठ है जी बर्थ डे बॉय के :) खूब मजे हो रहे हैं ..इन्तजार कर रहे हैं और रिपोर्ट का


अरे वाह!

तुम शादी के लिए तैयार हो गए! और मज़े की बात ये कि ढोल भी बजा रहे हो. बहुत सुन्दर. तुम भी और पोस्ट भी.


तुम्हारी रीपोर्ट पढ़ कर समारोह में न आ पाने का दुःख थोडा सा कम हो रहा है...चित्रों के बहाने ही सही जो हासिल हो रहा है उसे बहुत मान लेते हैं...चिरंजीवी रहो...
नीरज


बर्थडे रिपोर्टिंग किश्तों मे ,आगे का इंतज़ार . वैसे जम रहे हो मियाँ


नन्हे कही कर्तव्य में व्यस्त था ओर पेशे में भी.....पहले सोचा २ को फोन करूँगा ....पर वक़्त नहीं निकाल पाया ...खैर ....सोच लो एक तारा आसमान में हमारी ओर से


हमने तो शीर्षक देखकर सोचा कि चलो, बबुआ की दुल्हनिया देख आवें..मगर यार, तुम तो एक साल के होते ही हम को ही घूमा रहे हो. तुम्हारी शादी में तो हम आयेंगे ही, बच्चू..ऐसे थोड़े चलेगा.

बेहतरीन जश्न की तैयारी है.


वो मोबाईल किस का फैंक दिये हो भई..विडियो में देखा है.


it was a grt event.....
enjoyed the video...


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels