Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

मैं तो साइकिल से जा रहा था......

Labels:
जन्मदिन की तो बहुत बातें हो  गई.. अब जरा बात करतें है जन्म दिन पर मिले तोहफों की... इतने प्यारे और इतने सारे  गिफ्ट मिले है कि एक पोस्ट में लिखना मुश्किल है..... आज बताता हूँ अनामिका मासी (विभु-अनिमेष की मम्मी) मेरे लिये क्या लाई... मासी हैदराबाद से आई थी और पापा से पहले से तय कर रखा था कि वो दिल्ली में उनको साइकिल कि दुकान पर ले जायेगें..... १ मई को वो आई और दिन में पापा से साथ साइकिल की दुकान से मेरे लिये एक ट्राई साइकिल ले आई.. उन्होने तय किया कि आदि को ये २ मई को ही दिखायेगें और साइकिल दुसरे कमरे में रख दी...

दोपहर में बॉल से खेलते-खेलते मैं भी उसी कमरे में पहुँच गया.. थोड़ी देर बाद सब ढुढते हुऐ कमरे में आये तो मैं ऐसे पकड़ा गया..


ये आँखों की चमक देख रहे हो? नया गिफ्ट मिला है न?

ऐसे चलाऊंगा...

न न... मु्झे ऐसे साइकिल हाँकता देख मासी ने कहा "इसका कवर हटा दो..." और मैं सवार हो गया साइकिल पर...


इसमें सीट बेल्ट है और फुट रेस्ट भी...


खैर असली मजा आया तीन की सुबह जब ये साइकिल औपचारिक रुप से मेरे हवाले हो गई... और इसमें बजता है गाना "मौजा ही मौजा...." और शुरु हो जाता है मेरा डाँस... और इसमें नगाडे़ वाला गाना भी है....

कैसी लगी मेरी साइकिल?


जरा पंसद तो बताओ?
थेंक्यु अनामिका मासी
10 comments:

Comments

किसी को पीछे भी बिठा लेते हीरो..


सचमुच हीरो लग रहे हो भई !!


ैआदि अब नैनो की बारी है अच्छे भाग रहे हो आशीर्वाद्


kya baat hai.....
oh ho......
cycle aur uske upar wala dono..
mast lag rahe hain....
congratulations....
enjoy with ur new cycle......
kabhi man kare toh mujhe bhi betha kar le jana.....


हमें भी ऐसी दुपहिया साइकल लेनी है गाना बजाने वाली।
कहां से मिलेगी प्यारे?!


अभी से साइकिल के रंग में रँग जाओ,
कभी मौका मिले, तो हमें भी बिठाओ!


अरे यार पल्टू , हमको भी चलाने दे ना तेरी साईकिल..बहुत सुंदर लग रही है और गाने वाली साईकिल? वाह यार पल्टू आपके तो मजे हैं. लिये जाओ भाई.

और हां पल्टू ला तेरा कान इधर कर, चुपके से तेरे को याद दिला दूं, कल मदर्स डे है. जरा मम्मी को विश कर देना. नही तो फ़िर कहेगा कि ताऊ ने याद नही दिलाया था. और साईकिल चलाने मे भूल मत जाना.

रामराम.


साईकिल संभाल के चलाना बेटा


aare waah nayi cycle bahut mubarak ho aadi.bahut sunder hai.


वाकई, यह तो मौजा ही मौजा हो गया. नाचते नाचते साईकिल चलेगी अब तो. :)


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels