Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

डोरा पल्ला

15 तारिख के सभी कार्यक्रम हमारे यहां थे तो 16 को चाची के घर..  दिन में घर की सभी महिलाऐं और बच्चे पहुँच गये चाची के लिये "डोरा पल्ला" लेकर... बच्चे जाने थे तो मैं भी अंशु चाचा की गोद में सवार हो गया..


ये रही हमारी टीम अर्पित, क्षितिज और अंशु चाचा..


इस कार्यक्रम के बाद लंच भी वहीं था.. पर मेरा खाना तो घर से ही आया....

अब बारी थी चाची के यहां संगीत के कार्यक्रम की.. तो पापा मम्मी के साथ मैं भी पहुँच गया संगीत का मजा लेने....


मेरे और ऋषभ भैया के लिये VIP व्यवस्था हुई.. स्टेज के करीब... ये ड्रेस देख रहे हो.. पापा लाये थे बैंकोक से खास  चाचा की शादी के लिये...


फिर हम प्राची दीदी के साथ चाचा चाची की गोद में बैठ गये...

ऋषभ भैया!!! चाची की गोद में मैं बैठुँगा....

खैर चाची की गोद में तो नहीं बैठा पर संगीत को खुब एंजोय किया..

और ये देखो चाची की सुन्दर सी सहेली....

आगे की किश्त में बताता हूँ बरात की धूम और रिशेप्शन...इंतजार किजिये दुल्हे से मिलने का....

(एक बात तो बताना भूल गया.. १५ को संजय अंकल भी परिवार सहित आये थे.... बस फोटो नहीं ले पाया.. वरना जरुर दिखाता.. )
4 comments:

Comments

बहुत बढिया पल्टू जी. यार तेरी ड्रेस तो बहुत जोरदार लग रही है. आगे का इंतजार करते हैं और हां सारे फ़ोटो बहुत लाजवाब हैं.

रामराम.


ऐसी झकास ड्रैस पहनकर बहुत क्यूट लग रहे हो! :)


थाई ड्रेस में तो मस्त लग रहे हो छोटू..


बेहतरीन बैंकाक से ड्रेस आई है बबुआ की..मस्त लग रहे हो. :)


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels