Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

आओगे न मेरी बर्थडे पार्टी में?

आज मेरा मंथली बर्थडे है, आज में पूरे ११ महिने का हो गया और अगला मंथली बर्थडे मेरा पहला जन्मदिन होगा..

मंथली बर्थ डे तो घर और ब्लोग पर ही मना लिये और आप ने हर बार प्यार और शुभकामनाऐं दी.. लेकिन पहला जन्मदिन तो धुमधाम से मनाना होगा न? तो उसकी तैयारी भी हो रही है... २ मई २००९ की शाम मेरे घर पर (द्वारका, दिल्ली) एक पार्टी रखी है, और आप सभी को जरुर आना है..





एक महीना पहले बता दिया, कोई बहाना नहीं बनाना..जरुर आना.

आओगे न मेरी बर्थडे पार्टी में? जल्दी से मुझे बताओ aadityaranjan@gmail.com पर मेल कर या फिर टिप्पणी दे कर.
23 comments:

Comments

बेटा अपना बर्थडे धूमधाम से मनाना और हमारे बदले का केक सारा खुद खाना। हम तो नही आ पायेंगे लेकिन तुम अपने बर्थडे की फोटो जरूर दिखाना।


aayenge hum tho cake khane,dher saara pyar aadi baba ko:)monthly birthday mubarakho:)


पल्टू जी को अग्रिम जन्मदिन की बधाई, भाई इच्छा तो बडी है आपसे मिलने की . देखो संयोग बन गया तो आपको फ़ोन करते हैं.

पर जन्म दिन बडी धूमधाम से मनना चाहिये. आखिर पल्टू का जन्म दिन है .

ताऊ की तरफ़ से प्यार बहुत सारा.


"बेटा जी मंथली बर्थडे की ढेर सारी शुभकामना और प्यार ......................" तुम बुलाओ हम न आये.....ऐसे हरजाई नहीं......हा हा हा हा हा हा हा हा ओये हीरो कोशिश जरुर करेंगे आने की हाँ..."

Love ya


बिलकुल आयेंगे राजा बेटे के बर्थडे में...और मन को भी लेकर आयेंगे. तुम खूब सारा केक खाना और खिलाना. और हां फोटो जरूर लगाना ब्लॉग पर ....


ग्यारहवी माहगिरह की बधाई और ढेर सारा प्यार. हमतो नानाजी/दादाजी हैं. बुढापे में और वह भी गर्मियों में तो हम बाहर निकल नहीं सकते न. हमारा आशीष सदैव रहेगा.


अब यार छोटू तुम तो जानते हो.. मन तो अपना भी है पर पापा को पहले ही अपनी व्यस्तता से अवगत करा चुके है.. पर मन्थ्ली बर्थ डे की तो बधाई ले ही लो..


अले, बबुआ ११ महिने के हो गये-अभी तो पैदा हुए थे भई...

हम तो १४ तारीख को वापस कनाडा जा रहे हैं, तब कैसे आ पायेंगे?? एयरपोर्ट आ कर पहले ही केक खिला जाना, ओके!!! पापा को रो रो कर परेशान कर देना कि उड़नतश्तरी अंकल से मिलना है.


मंथली बर्थडे की बधाई ... सालगिरह की अग्रिम बधाई ले लो ... तुम रिपोर्ट इतना अच्‍छा देते हो ... यहीं से महसूस होगा ... हमने पार्टी इंज्‍वाई कर ली।


प्यारे लाल को बधाई बहुत बहुत....


इस स्वीट निमंत्रण पर ना तो कोई कर ही नहीं सकता, हाँ ये सोचने की बात है कि हाँ कैसे करे. वैसे मामला अभी तो ५०-५० का है.एक अडवांस बधाई.और शुभाशीष.


जन्म दिन कि पहले से बधाई ....देखो आ पाते हैं कि नहीं


are aaditya,
dwarka to itta bada hai, isme metro ke hi 5-6 stations hai. bata de yaar kahan aana hai. mera to staff chalta hai metro me, to bhai kiraye ki bhi chinta nahin.
aayenge, pakka.


जरूर आयेंगे...क्यूँ नहीं आयेंगे...पर ये बताओ तुम्हारे लिए मुंबई से क्या लायें?
नीरज


सतीश चन्द्र सत्यार्थी

आदित्य बेटे,
इतने प्यार से बुलाओगे तो भगवान् भी आ जायेगा, हम क्या चीज हैं.
ज़रूर आयेंगे. पर केक जरा बड़ा बनवाना.
और हाँ मंथली बर्थडे की बधाई तो ले ही लो.


दिल्ली में उस दिन होते तो जरुर आते लेकिन घर में शादी की वजह से गांव जाना पड़ेगा इसलिए हमारी और से बर्थ डे की अग्रिम शुभकामनाएं !


जन्मदिन की अग्रिम बधाई भी लेलो .
आदि ,हम तो नहीं आ पायेंगे..बहुत दूर हैं न..लेकिन आप को आशीर्वाद भिजवा देंगे .
अभी तो एक महिना है न..खूब तैय्यारी करो..अच्छा सा बर्थडे suit भी बनवा लो..पार्टी का मेनू भी बनाना शुरू कर दो.ओके?


आने का तो बहुत मन है प्यारे!


आपको आने वाले जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई जी ..:)


zaroor aayenge chhutku ke birth day par.happy birth day in advance.....


सही वक्‍त पर सूचना मि‍ल गई, जन्‍मदि‍न की अग्रि‍म बधाई।


अरे भाई आदित्य,
आपको एडवांस में जन्मदिन की बधाई...
दिल्ली बहुत दूर है, आ नहीं सकते...
पर याद अवश्य करेंगे, यह वादा है...


2 मई को मैं आया,
2 मई को तुम आए!

मैं तो बस माँ के मन भाया,
लेकिन तुम सबके मन भाए!


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels