कल घर पर पार्टी थी.. हमारे छोटे से टेरेस पर.. मम्मी पापा के कुछ मित्र मेरे मित्रों के साथ आये थे.. पता है आज मम्मी पापा के शादी की सालगिरह है, उनकी शादी को चार वर्ष पुरे हो गये.. उसी के celebration के लिये कल एक छोटी सी पार्टी रखी थी.. .
आरुषि और परी दीदी भी आई थी... मैने और आरुषि दीदी ने खुब मस्ती की.. अरे कोई तो मेहमान मेरी साईज का था..दीदी मेरे लिये एक सुन्दर खिलौना भी लाई..
पापा मम्मी ने केक काटा.. हाँ परी दीदी ने बहुत मदद की.. दीदी को केक काटने का काफी तजुर्बा है...
.
केक तो मैने भी खाया.. विक्की चाचा और रेनु चाची ने मुझे चम्मच से केक खिलाया.. ये मीठा मीठा चाकलेट केक मुझे भी बहुत पसंद आया.... मैने ढेर सारे वेफर्स भी खाये..
आज एक और खास दिन है... आज मैं दस माह का हो गया... सीमा आंटी मे सुबह ही मुझे बता दिया "अरे वाह बेटा जी आज तो दस महीने को गये आप....."
March 1, 2009 at 9:12 PM
"आदि के प्यारे मम्मी पापा को हमारी तरफ से शादी की सालगिरह पर ढेरो शुभकामनाये और बधाई.....ये छोटा सा प्यारा सा परिवार यूँही खुशियों से भरपूर रहे और मुस्कुराता रहे बस यही दुआ है ..... अंजू जी आप बेहद खुबसुरत लग रही हैं ....आप को पूरी तरह से आज पहली बार देखा है......भगवन का आशीर्वाद आप पर बना रहे और valentine day की तरह आप दोनों का प्यार यूँही महकता रहे..."
Regards
March 1, 2009 at 9:15 PM
अब ये comment आदि के लिए......आदि परी दीदी भी बिलकुल परी लग रही है.....और आदि की तो बात ही क्या ....है न.....परी और आदि को ढेर सारा प्यार....और आज के दिन की शुभकामनाये"
love ya
March 1, 2009 at 9:34 PM
आदि, तुम्हारे मम्मी-पापा को मेरी ओर से भी बधाई.
March 1, 2009 at 9:35 PM
आदि के प्यारे मम्मी पापा को हमारी तरफ से शादी की सालगिरह पर ढेरो शुभकामनाये ओर हाँ एक केक हम भी मांगता .
March 1, 2009 at 9:56 PM
aare waah aadi ke mummy papa ko bahut badhai.
dekho kitna khush hai aadi
cake phoolon se sajaye
mummy papa kaate cake
aadi taali bajaye:)
jalti rahe rishton mein roushani
pyar khushi se bhar jaaye
mummy papa aapke jeevan
ye din har saal mubarak aaye:)
March 1, 2009 at 10:10 PM
आपके मम्मी पापा को हमारी तरफ से भी बधाई ..आपकी यह पार्टी फोटो अच्छी लगी
March 1, 2009 at 10:13 PM
अरे वाह! क्या बात है.. बहुत बहुत बधाई जी आपको.. भगवान जोड़ी सलामत रखे..
पर खाली फोटो दिखाने से काम नही चलेगा... पार्टी भी देनी पड़ेगी...
अपने छुटकु को भी बधाई..
March 1, 2009 at 11:13 PM
हमारी और मन की तरफ से भी आदि के मम्मी पापा को शादी की सालगिरह की बधाई. आपका परिवार फूलों की तरह यु ही महकता रहे. और केक के दावेदार तो हम भी हैं.
March 2, 2009 at 1:21 AM
घणी बधाई जी आप दोनों को. खूब उन्नति करिये और सुख से रहिये. आदि को आशिर्वाद.
रामराम.
March 2, 2009 at 7:24 AM
मम्मी पापा को शादी की सालगिरह की बहुत बधाई और शुभकामनाऐं. शादी उन्होंने की और केक तुम खा रहे हो..हमें काहे नहीं खिलाया फिर??
वेफर्स भी दबा दिये मौका देख कर. १० महिने में सही जा रहे हो मेरे बबुआ!!
March 2, 2009 at 7:33 AM
समीर अंकल, मैं तो आपका इंतजार कर रहा था.. आप आये ही नहीं..
कब आ रहे हो?
March 2, 2009 at 11:07 AM
पलटू भाई आप के ममी पापा को हमारी( हमारे परिवार) तरफ़ से शादी की सालगिरह पर ढेरो शुभकामनाये और बधाई, ओर हर साल इसी तरह से यह शुभ दिन इतनी ही खुशी से मनाये,
पलटू बेटा प्यार ओर बहुत सा प्यार
Post a Comment