वैसे पिछले दो बार तो मैं बूथ पर नहीं जा पाया.. घर पर ही दवा पी पर आज तो पक्का बूथ पर जाकर दवा पीकर आऊंगा.. वो क्या है अगर कोई भूल गया और घर पर नहीं आ सका या वो जब आये और मैं घर ना मिला.. दोनों ही बातों में नुकसान तो मेरा ही होगा न? ना बाबा मैं तो समय से जाकर खुद ही दवा पीकर आने वाला हूँ..
वैसे बहुत लोग भूल जाते हैं.. अपने वीरू (विरेन्द्र सहवाग) भी भूल गये..अरे टीवी के विज्ञापन में.. खैर उनके बच्चे को तो उनके बाकी साथी बूथ पर ले गये.. आप मत भूल जाना..
मैं तो जा रहा हुँ..पोलीयो की दवा पीने.. आप भी आ रहे हैं न.. नन्हे-मुन्नों को लेकर!!


December 20, 2008 at 7:09 PM
कमाल है आदि समाज सेवा भी शुरू कर दी . भाई तुम्हारी ये बात हमें बहुत पसन्द आई . हमने कल भी कहा था और आज भी कह रहे हैं तुम हमें ज्यादा अच्छे लगने लगे हो कुछ नज़र गुज़र का करा लेना :)
December 20, 2008 at 7:29 PM
बहुत समझदार बच्चे हो ! हर चीज का ध्यान रखते हो !
December 20, 2008 at 10:04 PM
बहुत जिम्मेदार हो गए हो भई।
December 21, 2008 at 2:47 AM
अरे वाह तो तुम्हारे बहुत से दोस्त भी आये होगे सब को हमारा प्यार, तुम्हे भी बहुत बहुत प्यार.
December 21, 2008 at 6:17 AM
shabbash beta
December 21, 2008 at 12:05 PM
अले | अले | तुम तो काफी समझदार हो गए हो |
December 21, 2008 at 11:02 PM
बेटा आदित्य तुम्हारा कहना मानकर मैंने भी अपनी नन्ही बेटी आरोही को पोलियो की दवा पिलवा दी ,उसे भी दवा पिलाने लोग घर पर ही आए थे ,पर कल नही आज .
December 22, 2008 at 12:34 AM
पीते रहना छुटकू ...कोई मिस मत करना
December 31, 2008 at 5:38 AM
इत्ता समझदार हमारा बबुआ, बहुत जरुरी है ये.
Post a Comment