कल २००८ बीत गया और आज से एक नये साल का आगाज हुआ.. नये साल का स्वागत करने में मैं भी पीछे नहीं रहा.. शाम को हम सभी सोसाइटी के प्रोग्रम में गये.. पता है हमारी सोसाइटी में नये साल के स्वागत के लिये नाच-गान और भोजन का कार्यक्रम रखा था और वहां अलाव भी जलाया गया था, जो मेरे लिये तो अजूबा था, मैं एकटक उसे ही देख रहा था..
बहुत सारे लोग नाच गा रहे थे.. पर मैं तो गोदी से ही उनको देख रहा था.. आखिर मेरा भी नम्बर आया और मैं मम्मी के साथ डान्स करने लगा..
सर्दी बहुत हो रही और नीदं भी बहुत आ रही थी, थोडा सा डान्स कर मैं तो घर आकर सो गया.. और २००९ में तो मैं सोते सोते ही पहुंचा..कोई बात नहीं ऐसी कई पार्टी आयेगी.
आप सभी को नये साल की शुभकामनाऐं!

December 31, 2008 at 7:39 PM
wowwwwwwwww आदि, बेटा हमेशा खुश रहो और यूँही खिलखिलाते रहो. भगवान हमेशा तुम पर आपना आशीर्वाद बनाये रखे . नया साल नई आशाये नई उमंगें लेकर आपके परिवार को प्रसिद्दि ,प्रतिष्टा प्रदान करे .
love ya
December 31, 2008 at 8:21 PM
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं
December 31, 2008 at 8:46 PM
आदि जी. २००९ शुरू हो चूका है. आपके साथ हम भी उन अरबों लोगों में से हैं जिन्होंने 2009 के दर्शन कर लिए.
December 31, 2008 at 9:39 PM
बहुत प्यार और आशीष ! नये साल के लिये आपके पूरे परिवार को घणी रामराम!
December 31, 2008 at 11:44 PM
आप और आपके परिवार को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. नव वर्ष आपके जीवन में सुख और शान्ति लाये.
January 1, 2009 at 5:22 AM
नया साल तुमको भी बहुत बहुत शुभ हो-हर दिन एक नया सुन्दर अनुभव दे, यही शुभकामनाऐं एवं आशीष है,.
January 1, 2009 at 9:05 AM
ढेर सारा प्यार और नये वर्ष की ढेर सारी सूभकामनाएं।
Post a Comment