सुबह करीब ८ बजे - दूध-बिस्किट.. या चाय बिस्किट..सुबह १०-११ - सूजी की खीर, उपमा, हलवा, पटोलीया इत्यादि
दोपहर में २-३ बजे - फल सब्जी जैसे.. केला, सेव, चीकू, पपीता, उबली सब्जियां जैसे गाजर, पालक, मटर, आलू, शकरकन्द
शाम को ५-६ बजे - बिस्किट चाय दूध के साथ या सेरेलक
शाम को ८ बजे - खिचड़ी, दाल, दलिया
और इसके साथ २-३ घण्टे से दूध तो पीता ही रहता हूँ...
वैसे तो मैं प्यार से खाना खा लेता हूँ, पर कभी कभी तो बहुत हमांगा (दादी हंगामा को ऐसे ही बोलती है) करता हूँ.. और पापा-मम्मी से पूरी मेहनत करवाता हूँ.

November 29, 2008 at 9:30 PM
बहुत सुन्दर पोस्ट है।
November 30, 2008 at 12:17 AM
बहुत अच्छा है अच्छी अच्छी चीजे मिल रही स्वाद लेने के लिए और स्वास्थ्यवर्धक भी |
December 1, 2008 at 3:47 AM
अले, मेला हीलो हमांगा भी कलता है!
टोपी पहनकर बाला क्यूट लगता है
दूध और बिस्किट खाता है
स्मार्ट है
इसे तो सूजी की खीर और फल भी भाता है
पापा और मम्मी से मेहनत भी करवाता है
जब भी दीखता है, एक मुस्कान दे जाता है.
Post a Comment