Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

दीपावली पुजन..

जोधपुर से..

आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं.. और आभार आपके शुभकामना संदेशों के लिये..

दीपावली की शुभकामनाऐं
कल तो लक्ष्मी पूजन था... शाम को मम्मी ने मुझे नये कपडे़ पहना कर तैयार कर दिया था.. ऋषभ भैया भी तैयार हो गये.. हाँ उनको तो अनुरंजन चाचा ने नींद में ही तैयार कर दिया.. उनके लिये दादा बहुत सुन्दर जोधपुरी सूट और जूती लाये थे..
दादी की गोद में आरती

लक्ष्मी पूजन पर दादा दादी ने पूजा का थाल तैयार किया और हमने लक्ष्मी पूजा की.. मैं भी आरती की किताब ध्यान से देख कर आरती में अपना योगदान दे रहा था..

घर से पूजा कर हम चाचा के शोरुम गये.. वहां भी तो पूजा करनी थी... ऋषभ भैया तो अभी तक सो ही रहे थे...चाचा के शोरुम में भी सो ही रहे थे... वहां भी पूजा हुई.... पर पूजा करते करते मैं तो थक गया.. और पापा की गोद में सो गया.. लेकिन ऋषभ भैया की नींद तब तक पूरी हो गई.. और पटाखों के मजे तो उन्होनें ही लिये..
दादा की गोद में ऋषभ भैया

तो ऐसी रही मेरी पहली दिपावली..

दादा दादी और ऋषभ भैया के साथ मेरी मस्ती जोधपुर में चालू है.. जल्दी ही और बातें लेकर आता हूँ..
6 comments:

Comments

नये कपड़ों मे तो बबुआ बहुत सुन्दर दिख रहा है. आरती बड़े ध्यान से पढ़ रहे हो..शाबाश!!


वाह! वाह!

आदि को देखकर मुस्कान तो आती ही है. तुम्हें और परिवार के सभी को दीपावली की शुभकामनाएं...
@ रंजन जी,
यही कामना है कि आदि को ब्लॉग पर बड़ा होते हुए देखूं.
@ आदि

देखकर तुम्हारी आन-बान और शान
हमेशा आती है चेहरे पर मुस्कान

(अनु मालिक से साभार)...:-)


हमें भी जोधपुर जाना है....


आदि यार तुने बताया ही नही मिठ्ठाई कोन कोन सी खाई? ओर क्या क्या किया, सची बताना डरा तो नही पटाखो से??? बेसे आरती तो खुब ध्यान से सुन रहा है दादी से


" oye hero so was your dewali enjoyed crackers and sweats na.."

Love ya


mr.aditiya aap to bade maze lareheho dada aur dadi ke pas ,adi tum se to bat karna muje bhee bohat achha lagta .bye adi good bless u


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels