मैं परिवार में सबसे छोटा हूँ.. और सबसे छोटे होने के कई फायदे है.. सभी का प्यार दुलार तो मिलता है साथ ही खास मौक़ों पर खास वरीयता.
अब कल की ही बात लो.. चाचा के नये शोरुम का उदघाटन था.. तो फीता काटने मुझे ही बुलाया गया.. वैसे ये काम तो मुझे और ऋषभ भैया को मिल कर करना था.. पर वो तो पहुंचे नहीं.. तो उनका काम भी मुझे ही करना पडा.. ऋषभ भैया don't worry मैं अच्छे से करुंगा.
सुबह-सुबह ही मैं तैयार होकर दादा-दादी मे साथ शोरुम पहुँच गया.. मम्मी तैयार नहीं थी तो उनको छोड़ कर आ गया.. आखिर मुझे उदघाटन करना था, मैं कैसे लेट हो सकता था.. पूजा-पाठ हुआ.. प्रसाद मिला और फिर मैंने दादा की गोद में सवार होकर फीता काट दिया..
कैंची है जरा ध्यान से
लो काट दिया फीता आपके शोरुम का..
इत्ती बड़ी कुर्सी चाचा की..
वहाँ बहुत सारे लोग मिले..और सभी खुश थे.... और प्रकाश चाचा ने मुझे थोडा़ सा गुलाब जामुन भी खिलाया....
October 26, 2008 at 8:23 PM
अभी से बड़े बड़े काम?
पूत के लक्खण पालणे में ही दिखणे लगें हैं।
दीपावली पर हार्दिक शुभ कामनाएँ।
यह दीपावली आप के परिवार के लिए सर्वांग समृद्धि लाए।
October 26, 2008 at 8:36 PM
"ohoh , kya baat hai hero, abhee se itni jimmevare yar, good keep up beta, this is the spirit only ok,... looking cute han, "
wish u and your family a very very happy dewali.
love ya
October 26, 2008 at 9:17 PM
बहुत अच्छी बात है. आदि को उदघाटन करते हुए देख एक ही बात पता चली. संवेदना जिन्दा रहेगी. चाचा का शोरूम बहुत बढ़िया चलेगा. आख़िर तुमने उदघाटन किया है.
October 27, 2008 at 1:48 AM
हैप्पी दिवाली बेटा
October 27, 2008 at 2:37 AM
तो बात यहाँ तक आ पहुँची कि अब उदघाटन किये जा रहे हैं वो भी मम्मी को छोड़ के भाग भाग कर. खाना कौन खिलायेगा बाद में कि उदघाटन से पेट भर जायेगा.
बबुआ, बेटा ऐसा नहीं करते. :)
October 27, 2008 at 4:56 AM
आपको तथा आपके परिवार को दीपोत्सव की ढ़ेरों शुभकामनाएं। सब जने सुखी, स्वस्थ, प्रसन्न रहें। यही मंगलकामना है।
October 27, 2008 at 7:23 AM
हीरो उदघाटन तो कर दिया पर चाचा के शोरूम का पता नही बताया ,अब तुम्हारे प्रशंसक चाचा के शोरूम पर खरीददारी करने कैसे जायेंगे |
हैप्पी दिवाली |
October 27, 2008 at 10:03 AM
आदि चाचु को बधाई, अबे मुफ़त मे फ़ीता काटा या कुछ मिला भी , अगर हा तो दिखाया क्यो नही , चल तुझे भी खुब सारी बधाई , हम तो तेरा नाम ले कर सस्ता समान लेलिया करेगे भाई जान पहचान का कोई तो लाभ हो.
दीपावली पर आप को और आप के परिवार के लिए
हार्दिक शुभकामनाएँ!
धन्यवाद
October 27, 2008 at 11:40 AM
सुन्दर! दीपावली के इस शुभ अवसर पर आप और आपके परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं.
Post a Comment