बहुत दिनों से आपको आदि कि कोई खब़र नहीं मिली, आप सोच रहे होगें कि ये आदि कहाँ गायब हो गया इतने दिनों से.. अरे मैं कहीं गायब-वायब नहीं हुआ, मैं तो पापा मम्मी और चाचा को लेकर नाथद्वारा गया हुआ था..

हम गुरुवार १४ अगस्त को दिल्ली से चले, जाना तो ट्रेन से था पर क्या करे टिकट ही confirm नहीं हुआ.. पापा-मम्मी बहुत चिन्ता में आ गये... बहुत दुविधा थी .. दुविधा इसलिये कि पिंकु चाचा कह रहे थे कि कार से चलते है.. पर पापा मम्मी तय नहीं कर पा रहे थे... खैर थोडे़ सोच विचार के बाद तय किया की हम सभी कार से जायेंगे... क्योंकि जाना बहुत जरुरी था भी सभी परिवारजन आदि से मिलने आने वाले थे. कुच हि देर बाद चाचा अपनी नई कार के साथ आ गये.. और समान रख हम नाथद्वारा की और रवाना हो गये.. समय हुआ था शाम के करीब ६.३०.. शुरु में तो मै काफी परेशान हुआ, क्या करता गाड़ी चल ही नहीं रही थी... ३ घण्टे तो हमे गुड़गाँव पार करने मे ही लग गये.. पर इसके बाद गाड़ी सर्राटे से चलने लगी... मम्मी मे मुझे पिछली सीट पर सुला दिया..रात भर चलने के बाद सुबह -सुबह हम नाथद्वारा पहुचें.. वँहा गया तो देखा इतने लोग मेरा इन्तजार कर रहे थे... नाथद्वारा में "परिवारिक सम्मेलन" था... सभी परिजन वहाँ थे..और बहुत सारे चाचा और भुआ जी भी आई थी..





नाथद्वारा में सबने बहुत मस्ती की.. मैंने भी की... और जब Dance चल रहा था तो मैं भी खुद को नहीं रोक पाया और खुब उछला... हाँ अभी तो मेरा डान्स एसे ही होता है.. सभी लोग दिन भर आपस मे बात करते, games खेलते और देर शाम से रात तक नाच गाना चलता..पता ही नहीं चला तीन दिन कैसे बित गये..

बीच में एक दिन राखी भी तो आई थी, उस दिन सभी भुआओं ने मुझे प्यारी - प्यारी राखीयाँ पहनाई.. और तिलक भी लगाया..
नाथद्वारा में मुझे "best kid" का आवार्ड भी मिला... हुँ ना मैं अच्छा बच्चा ?
हम रबिवार कि दोपहर वापस दिल्ली के लिये निकल पडे़, इस बार तो हमारे साथ चंदु बड़ी मामी भी थी.. हम सोमवार को सुबह दिल्ली पहुचें...बहुत चले करीब १३०० किमी.. पर बहुत मजा़ आया..
August 20, 2008 at 12:01 PM
आप होंगे अच्छे बच्चे, मगर आपसे ज्यादे प्यारा तो सबसे छोटा वाला बच्चा है.. :)
August 20, 2008 at 12:31 PM
अरे वाह हमारे बेस्ट किड-आप तो सबमें बेस्ट किड हो. सबसे मिले, खूब मस्ती की-हमारा ब्लॉग दिखाया की नहीं सबको?? कि बस अपना ही अपना ब्लॉग दिखाया. :) आपका डांस भी सबसे अच्छा रहा होगा-सुन्दर सुन्दर आदि की फोटो से तो ऐसा ही लग रहा है. :)
Post a Comment