Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

बबुआ मेक्स गया था..

उड़न तश्तरी अंकल ने मुझे बबुआ कहा इसलिये मैं आज आदि से बबुआ हो गया..
तो बबुआ आज शाम को मेक्स अस्पताल गया था चैक अप के लिये..
बबुआ ने वहाँ बहुत अच्छे से जाँच करवाई.. पहले तो मेरी लम्बाई नापी गई.. जन्म के बाद पहली बार.. मेरी लम्बाई हो गई है पुरे 63.8 सेमी..

फिर मेरे सिर की परिधि (Head Circumfrance) नापी गई.. ये भी पहली बार ये थी.. 45.5 सेमी..
उन्होने वज़न भी फिर से किया.. मैं तो ये सब करवाने में बहुत expert हुँ, आराम से करवा दिया.. वजन था 6.4 किलोग्राम.
फिर वक्त आया डॉक्टर से मिलने का.. डॉक्टर अंकल ने अच्छे से जाँच की.. आँख, कान और पैर भी जाँचा... सभी ठीक था..डॉक्टर अंकल से आराम से बात की, पुरा समय दिया और सभी बातों को अच्छे से समझाया... और सारे सवालों के जबाब दिये..

उन्होने कहा कि आदि को हल्का सा वायरल है.. उसके लिये पीने कि एक दवा दी.. और कहा कि सिर पर तेल मालिश नहीं करनी है.. और कुछ दिन बाद एक दवा सिर पर लगानी है... डॉक्टर अंकल को धन्यवाद कह कर बबुआ घर आ गया..
2 comments:

Comments

हमें तो पहले से ही मालूम था कि बबुआ खूब आराम से चेक अप करा कर घर आ जायेगा, फिर वो ही मस्ती!!

खूब खेलो!! :)


Wah Babua wah...sahi ja rahe ho...
Lage Raho Babua...


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels