तो बबुआ आज शाम को मेक्स अस्पताल गया था चैक अप के लिये.. बबुआ ने वहाँ बहुत अच्छे से जाँच करवाई.. पहले तो मेरी लम्बाई नापी गई.. जन्म के बाद पहली बार.. मेरी लम्बाई हो गई है पुरे 63.8 सेमी..
उन्होने वज़न भी फिर से किया.. मैं तो ये सब करवाने में बहुत expert हुँ, आराम से करवा दिया.. वजन था 6.4 किलोग्राम.फिर वक्त आया डॉक्टर से मिलने का.. डॉक्टर अंकल ने अच्छे से जाँच की.. आँख, कान और पैर भी जाँचा... सभी ठीक था..डॉक्टर अंकल से आराम से बात की, पुरा समय दिया और सभी बातों को अच्छे से समझाया... और सारे सवालों के जबाब दिये..
उन्होने कहा कि आदि को हल्का सा वायरल है.. उसके लिये पीने कि एक दवा दी.. और कहा कि सिर पर तेल मालिश नहीं करनी है.. और कुछ दिन बाद एक दवा सिर पर लगानी है... डॉक्टर अंकल को धन्यवाद कह कर बबुआ घर आ गया..


August 27, 2008 at 10:43 AM
हमें तो पहले से ही मालूम था कि बबुआ खूब आराम से चेक अप करा कर घर आ जायेगा, फिर वो ही मस्ती!!
खूब खेलो!! :)
August 27, 2008 at 11:29 PM
Wah Babua wah...sahi ja rahe ho...
Lage Raho Babua...
Post a Comment