जब मेरा जन्म हुआ तो मेरे सिर पर बहुत सारे बाल थे, सब लोग बात कर रहे थे कि आदि के सर पर तो बहुत बाल है, मिशा दीदी, क्षितिज चाचा के तो बिल्कुल बाल नहीं थे. मुझे तो पता नहीं पर शायद हुआ होगा ऎसा, अगर सब कह रहे हैं तो.
पर इन दिनों मैं तो बहुत परेशान हुँ, मेरे बाल तो अभी से झड़ रहे है. धीरे धीरे तो बिल्कुल खत्म हो जायेगें ना! फिर स्कुल मे सब मुझे पता नहीं क्या क्या कहेगें? और तो और मेरे सिर की चमड़ी भी उतर रही है, बहुत खुजली आती है और में परेशान रहता हुँ, जब भी मौका मिलता अच्छे से सिर खुजा लेता हुँ, एक - दो बार तो खरोंच भी लगा चुका हुँ, इस चक्कर में बहुत बार नाखुन भी कट गये.. शायद इसलिए बोलते होगें "खुदा गंजे को......." खैर मम्मी है तो ज्यादा चिन्ता नहीं है, प्यार से मेरे सर को सहलाती है, और नारियल का तेल भी लगाती है, मुझे आराम मिलता है.. पर इन झड़ते बालों का क्या करुँ ? कोई इलाज/ दवा/नुस्खा है आपके पास ? कभी अपनाया हो ? please बताओं ना .
August 7, 2008 at 9:18 PM
Oye sweeto baby! I have enough hair on my head. do you wanna exchange?? I would not mind as you are gonna be my son-inlaw afterall.. :))
August 7, 2008 at 9:20 PM
beta welcome to ganja club.....tumhare bapu nein chacha ko bhaut ganja kaha tha...par kaam toh ganja hi aaya na!!!!!
Ganje pan ke following ilaj hain -
1. Lagao olive oil
2. Egg
3. Use Wig
4. Enjoy and be proud of being anupam kher...:)
chacha
August 7, 2008 at 10:57 PM
जी हां, पहले साल में सभी बच्चों के बाल झड़ते हैं। दरअसल जब आप अपनी मां के गर्भ में थे, तब आपके शरीर पर कमजोर बाल उगे थे जो गर्मी सोखने का काम करते थे। पैदा होने के बाद ये कमजोर बाल गिरने लगते हैं, ऐसा सभी के साथ होता है। यही नहीं, जब आप बड़े होंगे, तो भी आजीवन बाल गिरते रहेंगे - एक दिन में १०० बाल तक झड़ना आम बात है क्योंकि इतने उग भी आते हैं रोजाना। घबराइये नहीं! :)
August 8, 2008 at 4:41 AM
बैजी आंटी से उपाय पूछो।
घुघूती बासूती
August 13, 2008 at 6:44 AM
खूब नारियल का तेल और ऑलिव आयल लगवाओ. दिमाग भी खूब तेज हो जायेगा और बाल भी खूब सारे आयेंगे. ऐसे तो सभी बच्चों के गिर जाते हैं, आपके भी गिर रहे हैं. :)
October 11, 2008 at 7:47 AM
oy sone tere bal to ek bar ktege hi phir kahe ko itana tainsan leta hai muna Bhai ki tarah bindas jindgi jine ka kisi ke kahne se to ganja nahi hoga na. vese salman khan ke bhi to ganja ho gaya tha usne tel laga or bal paya ok tainsan nahi lene ka or bhai ko yad karne ka. ok
Post a Comment