Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

आदि की शोपिंग..

आज मैं 3 माह का हो गया, हाँ लगा लो हिसाब 2 मई से 2 अगस्त हो गये ना पूरे तीन महीने.. पापा मम्मी हर माह की २ तारिख को मेरा birthday मनाते हैं, तो इसे हिसाब से आज मेरा b'day था.. सभी बहुत खुश थे, मम्मी मे मुझे नहला कर नये नये कपडे़ भी पहनाये और में बहुत सुंदर-सुंदर तैयार हो गया.

आज मैं मालवीय नगर मार्केट गया, पापा मम्मी के साथ, कुछ शोपिंग करनी थी, सबसे पहले हमने प्राम (pram) खरीदा, मैने भी पंसद करने मैं मदद की, मैने अलग अलग प्राम में लेट कर और बैठ कर देखा कि ये मेरे लिये आरामदायक रहेगा कि नहीं फिर हमको एटलस कंपनी का एक प्राम पंसद आ गया, मै आराम से उसमे लेट गया, और मार्केट घुमने लगा, मेरे लिये कपडे भी खरीदने थे न! मुझे प्राम में बहुत मजे आ रहे थे.. पापा मम्मी बहुत दुकाने देखते रहे और मैं प्राम मे लेटा आने जाने वालों को देख रहा था.. फिर तो मैं सो गया, जब आंख खुली तो मम्मी कि गोद में पापा की कार मे बैठा था..
2 comments:

Comments

जन्मदिन की बधाई आदित्य जी ! आपका जन्मदिन तो बढ़िया बीता ।
घुघूती बासूती


wow great to know Adee that u have completed your 3 month today and enjoyed shopping too. "wish u monthly happy B'day beta"

Love ya


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels