कल मैं पापा के और मम्मी के ऑफिस गया था.. पहले मम्मी मुझे लेकर पापा के ऑफिस गई.. जब मैं वहाँ पहुचा तो गहरी नींद में था.. सब मुझे सोता हुआ ही निहार रहे थे.. थोडी देर बाद मैं जाग गया.. फिर सबसे मिला.. सभी मुझे देख कर बहुत खुश थे.. कह रहे थे कि मैं पापा जैसा लगता हूँ.. मुझे नहीं पता मैं तो केवल मुस्करा रहा था.. फिर हम (पापा, मम्मी और मैं) मम्मी कि ऑफिस गये.. मम्मी का ऑफिस तो पापा के ऑफिस के पास ही है.. हम जल्दी ही वहाँ पहुच गये...
मम्मी का ऑफिस बहुत बड़ा है.. पापा मुझे लेकर एक जगह बैठ गये और मम्मी अपना काम करने चली गई.. फिर सिलसिला शुरु हुआ मुझसे मिलने वालों का. पहले सब मुझे पापा की गोद में ही देख रहे थे.. पर जब मैनें प्रतिक्रिया देना शुरु किया तो सबमें मुझे गोद लेने की होड़ सी लग गई... एक-एक कर सभी की गोदी में गया.. और उन्हें टुकर-टुकर देखने लगा.. सबने मुझसे कुछ कुछ बात की.. मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था पर वो कह रहे थे.. मैं Cute हूँ, वगैरह.. वगैरह... लेकिन यहाँ भी वो ही चर्चा थी.. मैं कैसा लगता हूँ.. यहाँ ज्यादातर लोगों कि राय थी की मैं मम्मी जैसा लगता हूँ...
है न बहुत कन्फ्युज़न.. पता ही नहीं चल रहा मैं कैसा हूँ ?.. अरे थोड़ा इन्तजार करलो... थोडा़ बडा़ होकर मैं खुद ही बता दूंगा!
August 29, 2008 at 9:50 PM
Hi Adee, you are really so cute and loving, no confusion about it han, enjoyed your post"
Love ya.
August 29, 2008 at 10:30 PM
रोचक, अभी लेखन तो औरों के माध्यम से कर रहे हो मित्र; पर पॉडकास्ट तो मौलिक रूप से अपनी कर सकते हो।
August 30, 2008 at 12:01 AM
सीमा आंटी.. thanks..
Gyanduut अंकल - पापा का handy cam तैयार है.. जल्द ही मेरी पॉडकास्ट आपको मिलेगी.. thanks..
Post a Comment