Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

रात बहुत मुश्किल से कटी..

Labels:
कल आदि को टीका लगा था... Thigh में सुई लगने पर काफ़ी दर्द हुआ.... दिन भर मैने किसी को भी अपना पैर नही छूने दिया.. मैने भी अपना पैर नहीं हिलाया.. दिन भर तो मम्मी - पापा ने इसे सामान्य समझा पर रात में पाँव में सूजन देख पापा चिंतित हो गये.. क्योंकि ऎसा तो पहले कभी नहीं हुआ था.. मैं भी बहुत सुस्त था.. मम्मी ने एक दो बार दवा पिलाई पर कुछ खास असर नहीं हुआ.. पापा ने श्रीधर अंकल से फो़न पर बात की.. अंकल ने बताया कि रात को ध्यान रखें और सुबह तक ठीक नहीं हो तो डॉक्टर को दिखायें.. पापा-मम्मी रात भर मेरा ध्यान रखते रहे...
सुबह को उठा तो आराम था... मेरे पॉव की सूजन भी बहुत कम हो गई थी.. और मैने पॉव हिलाना शुरू कर दिया.. पापा - मम्मी ने राहत की साँस ली.. धीरे धीरे मैं बिल्कुल ठीक हो गया और मस्ती फिर से चालू...
पर पापा चाहते थे कि एक बार आदि को डॉक्टर को दिखा दें.. शाम को हॉस्पिटल गये पर डॉक्टर नहीं मिले.. हमे बिना दिखाये ही घर आना पड़ा. उन्होने डॉक्टर से पुछने के लिये 5 सवालों लिस्ट बनाई थी.. आप भी देख लो..
१. आदि को हल्का जुकाम है उसके लिये दवा ?

२. आदि का वज़न ठीक से बढ़ रहा है क्या ?

३. आदि की feeding के लिये सलाह

४. Thigh को जाँचना जहाँ कल टीका लगा था

५. और कोई टीके लगाने है तो वो क्या है ?

अब मैं बिल्कुल ठीक हुँ, शाम को बहुत खेला.. आप चिन्ता नहीं करना...
2 comments:

Comments

अरे, हमारे आदि को इतनी तकलीफ-अब चैन मिला जानकर कि सब ठीक है. और बदमाशी फिर से शुरु हो गई है. :)

टीका लगना भी जरुरी है. एक दिन तकलीफ तो हुई-अब मजे ही मजे हैं. डॉक्टर अंकल ने क्या कहा-बतलाना? जुकाम भी ठीक हो जायेगा जल्दी.


आदि जल्दी ठीक हो गया! :)

डॉक्टर भी न छोटे बच्चों को इत्ती बड़ी सुई लगाते हैं..

चलो, है तो अपने फायदे के लिये ही न. इसलिये बहादुर आदि ने सुई लगवा ली.


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels