Home Blogger Templates Gallery Blogger News Edit Edit Edit

रो-रो कर बुलाता हूँ..

रो-रो कर बुलाता हूँ..
गहरी नीदं से आँख खुलने पर,

जब पास किसी को नहीं पाता हूँ.

पापा-मम्मी को तब मैं,

रो-रो कर बुलाता हूँ..


भूख सताती है जब मुझको,

मम्मी समझ नहीं पाती है,

याद दिलाने मम्मी को मैं,

रो-रो कर बुलाता हूँ..


सू - सू कर के बिस्तर पर,

गीले में सो नहीं पाता हूँ.

कपड़े बदलने की फरियाद़ मैं

रो-रो कर लगाता हूँ..

जब व्यस्त हो जाते हैं सब,

अकेला "बोर" हो जाता हूँ.

बात करने के लिये सबको मैं

रो-रो कर बुलाता हूँ..
1 comments:

Comments

अरे आदि, अब तो तुम सेलेब्रेटी हो, ये शू शू वाली बात छिपा लिया करो और बस बढ़िया बढ़िया बात बताया करो. सब की नजर तुम पर है. हम तो खुद सबसे बताते घूम रहे हैं कि हम आदि के ताऊ जी है और तुम शू शू वाली बात कर रहे हो. वैसे हो तो इतने क्यूट-कि यह भी हिट ही रही. :)


Post a Comment

Aaditya (आदित्य)'s Fan Box

My Blog List


Labels